फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt will give 70 acres of land to ethanol plant and rail-fed POL terminal

इथेनॉल प्लांट और रेल-फैड पीओएल टर्मिनल को 70 एकड़ जमीन देगी हिमाचल सरकार

Sat, 19 Jun 2021 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Jun 2021 08:26 PM IST
सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि इथेनॉल उत्पादन के लिए कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों के अलावा पंजाब के निकटवर्ती जिलों होशियारपुर और रूपनगर से भी चावल, मक्की आदि प्रमुख कच्चा माल खरीदा जाएगा। 

विज्ञापन
Himachal govt will  give 70 acres of land to ethanol plant and rail-fed POL terminal
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने ऊना जिले में 125 किलो लीटर प्रतिदिन क्षमता का अनाज आधारित इथेनॉल प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया है। इथेनॉल प्लांट और उच्च क्षमतायुक्त रेल-फैड पीओएल टर्मिनल स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार ऊना जिले में लगभग 70 एकड़ भूमि देगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि इथेनॉल उत्पादन के लिए कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों के अलावा पंजाब के निकटवर्ती जिलों होशियारपुर और रूपनगर से भी चावल, मक्की आदि प्रमुख कच्चा माल खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजनाएं 400 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की जाएंगी।

विज्ञापन


इससे लगभग 300 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होने के अलावा प्रदेश में विकास की गति में तेजी आएगी। इससे राज्य के वार्षिक राजस्व में राज्य माल एवं सेवाकर (एसजीएसटी) के रूप में प्रदेश को 20 से 25 करोड़ की आय अर्जित होने की संभावना है। यह मामला नई दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समक्ष उठाया था और प्रदेश में हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने इथेनॉल प्लांट स्थापित करने का आग्रह किया था। इथेनॉल संयंत्र में अनाज से इथेनॉल बनाया जाता है, जिसे पेट्रोल और डीजल में मिश्रित करने से प्रदेश में वाहनों से उत्सर्जित होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी।  इससे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण में सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed