{"_id":"9da67be9e2a6e04a6d68307b3c23968a","slug":"himachal-govt-will-contruct-mcleod-ganj-bus-stand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 साल बाद सरकार अब खुद करेगी यहां बस अड्डे का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 साल बाद सरकार अब खुद करेगी यहां बस अड्डे का निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 18 Nov 2015 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैकलोडगंज में बस अड्डे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। कुछ समय तक यह मामला कोर्ट में चलता रहा। इस अड्डे के निर्माण को लेकर प्रदेश सरकार और ठेकेदार दोनों कोर्ट में चले गए थे।
विज्ञापन
मामला क्लीयर होने पर अब सरकार ने इस निर्माणाधीन अड्डे को अपने अधीन ले लिया है। मंत्रिमंडल की बैठक में मंगलवार को सरकार ने खुद अपने स्तर पर इस अड्डे का निर्माण करने को मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि धर्मशाला लोगों के लिए जल्द ही नया बस अड्डा बनाकर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से लेकर इस अड्डे का निर्माण रुका हुआ था। अब मामला सेटल कर दिया गया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट स्थित एडवोकेट जरनल के भवन निर्माण के नक्शे को मंत्रिमंडल ने मंजूरी प्रदान की है। इसके अलावा सरकारी विभागों से संबंधित नक्शे को भी बैठक में स्वीकृति दी गई।