फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal govt will buy 1.50 lakh metric apples, 283 apple purchase centers to be opened

1.50 लाख मीट्रिक सेब खरीदेगी सरकार, खोले जाएंगे 283 सेब खरीद केंद्र

Fri, 26 Jun 2020 11:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jun 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
himachal govt will buy 1.50 lakh metric apples, 283 apple purchase centers to be opened
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मंत्रिमंडल ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 283 सेब खरीद केंद्र खोलने और कुल 1.50 लाख मीट्रिक टन सेब खरीदने का लक्ष्य रखा है। सेब खरीद 20 जुलाई से 15 नवंबर तक की जाएगी। सरकार ने सेब सीजन शुरू होने से पहले सी ग्रेड सेब का समर्थन मूल्य 50 पैसे बढ़ा दिया है। बागवानों को अब सेब का समर्थन मूल्य 8.50 रपये किलो मिलेगा।  सेब की खरीद 20 जुलाई से 15 नवंबर तक की जाएगी। नीबू प्रजाति के फलों के समर्थन मूल्य में सरकार ने वृद्धि नहीं की है। आम का समर्थन 8.50 रुपये रखा गया है। पिछली बार आम का समर्थन मूल्य 7.50 रुपये था। आम और अन्य फलों की खरीद 1 जुलाई से 31 अगस्त तक होगी।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने सिडलिंग, ग्राफ्टिड, अचारी आम का समर्थन मूल्य 8.50 रुपये किलो तय किया है। यह पिछले साल 7.50 रुपये किलो था। बी ग्रेड के किन्नू, माल्टा और संतरे का समर्थन मूल्य 7.50 और सी ग्रेड का समर्थन मूल्य 7 रुपये किलो तय किया है। नींबू प्रजाति के फलों का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया है। गलगल का समर्थन मूल्य 6 रुपये किलो रखा गया है। प्रदेश सब्जी एवं फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान ने कहा कि कोरोना काल में सेब का समर्थन मूल्य कम से कम 15 रुपये किलो होना चाहिए था। ए और बी ग्रेड के सेब का समर्थन मूल्य भी घोषित किया जाना चाहिए था। एंटी हेल नेट के बांस और स्थायी ढांचे पर 50 फीसदी उपदान देने उचित फैसला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed