फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Govt To bear expenses Of Helicopter flights to tribal areas

इस फंड से नहीं कटेगा आपातकालीन हेलीकॉप्टर उड़ानों का खर्च

Fri, 02 Nov 2018 01:38 PM IST
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 02 Nov 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
Himachal Govt To bear expenses Of Helicopter flights to tribal areas

सर्दियों के दौरान जनजातीय क्षेत्रों के लिए होने वाली आपातकालीन उड़ानों का खर्चा प्रदेश सरकार वहन करेगी। उड़ानों का खर्च अब जनजातीय फंड से नहीं कटेगा। पूर्व कांग्रेस सरकार ने 2014 से यह खर्च ट्राइबल फंड से काटना शुरू किया था।

विज्ञापन

 

लेकिन अब दोबारा सरकार ने चौपर का खर्चा खुद वहन करने का निर्णय लिया है। जनजातीय क्षेत्रों में सर्दियों के दौरान हेलीकॉप्टर रेस्क्यू का एकमात्र जरिया रहता है। पूर्व में करीब 12.50 करोड़ रुपये जनजातीय फंड से हेलीकॉप्टर उड़ान के काट लिए जाते थे। 

विज्ञापन


सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों के लिए नियमित उड़ानें करने का भी फैसला लिया है। सर्दियों के दौरान रोहतांग टनल को भी लाहौल घाटी के लिए विकल्प के तौर पर खुला रहेगा। करीब छह माह तक बर्फ के आगोश में रहने वाली लाहौल-स्पीति और पांगी घाटी का शेष विश्व से संपर्क कट जाता है। दोनों जगहों में आपातकाल में आवाजाही का जरिया एकमात्र हेलीकॉप्टर रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतांग दर्रे में भारी बर्फ की वजह से आवाजाही नहीं हो पाती है। हालांकि इस बार रोहतांग टनल भी आपातकाल में लाहौल घाटी के लोगों के लिए संजीवनी बनेगी। कृषि, आईटी और जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बताया कि यह मामला उन्होंने उठाया था। 


विकास कार्यों पर खर्च होगी यह राशि 
सरकार के इस निर्णय से बारह करोड़ रुपये का यह बजट अब अन्य कामों पर खर्च किया जा सकेगा। पूर्व में साढ़े सात हजार रुपये की सीट की एवज में जनजातीय क्षेत्र के लोगों से केवल 15 सौ रुपये वसूले जाते थे। जबकि अन्य पैसा ट्राइबल बजट से काटा जाता था। भुंतर से लाहौल जाने और लाहौल से भुंतर आने के लिए एडवांस में सीट बुक होती है। जिसकी सूचना प्रदर्शित की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed