फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt starts free bus sevices to j&K.

जम्मू कश्मीरः बाढ़ पीड़ितों के लिए मुफ्त बसें

Wed, 17 Sep 2014 02:56 PM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
himachal govt starts free bus sevices to j&K.

हिमाचल सरकार ने जम्मू और कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू कर दी है। ये सेवा जम्मू से प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए की गई है।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि मुफ्त यात्रा 17 से 26 नवंबर तक जम्मू कश्मीर में रह रहे हिमाचली लोगों को घर तक लाने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में हिमाचल पूरी मदद देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


इस बस सेवा का फायदा भारतीय सेना के राहत कैंप, मंडलीय आयुक्त, जम्मू या किसी अन्य प्राधिकृत अधिकारी की ओर से जारी प्रमाण पत्र के तहत ही दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि बाढ़ पीड़ितों को अपने घर पहुंचने में आसानी हो, इसीलिए और ज्यादा बसें भी चलाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर सरकार को दिए एक करोड़

himachal govt starts free bus sevices to j&K.

वहीं, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राज्य की ओर से जम्मू-कश्मीर सरकार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये का चेक भेजा है।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बारिश और बाढ़ से हुई भारी क्षति से हिमाचल प्रदेश के लोग चिंतित और दुखी हैं। उन्होंने कहा कि आपदा और दुख की इस घड़ी में प्रदेश के लोगों की संवेदनाएं और सहयोग जम्मू-कश्मीर के साथ है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार विपदा और दुख की इस घड़ी में जम्मू-कश्मीर सरकार के लिए हर संभव सहायता और सहयोग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed