{"_id":"5fc916ad8ebc3ec5ed5aca09","slug":"himachal-govt-should-explain-what-facilities-are-available-for-treatment-of-coronavirus-patients-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल सरकार बताए कि कोरोना मरीजों के इलाज की क्या हैं सुविधाएं: सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल सरकार बताए कि कोरोना मरीजों के इलाज की क्या हैं सुविधाएं: सुप्रीम कोर्ट
Thu, 03 Dec 2020 10:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय
- फोटो : पीटीआई
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना महामारी पर शनिवार को कहा कि जो लोग सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगा रहे, वे वास्तव में दूसरों के मौलिक अधिकारों का हनन कर रहे हैं। ऐसा न कर वे दूसरों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं सुनवाई के दौरान वकील गौरव अग्रवाल ने हिमाचल में कोविड मरीजों के लिए उचित इंतजाम न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वहां के अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर यह बताने को कहा कि प्रदेश के कोविड अस्पतालों में मरीजों के लिए क्या सुविधाएं हैं।
विज्ञापन