फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal govt service extension to 23 employees

23 पुलिस कर्मियों को दिया सेवाविस्तार, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

Sat, 28 Mar 2020 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 28 Mar 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
himachal govt service extension to 23 employees
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के तीन अधिकारियों को सेवाविस्तार देने के बाद पुलिस के 23 कर्मचारियों को सेवाविस्तार देने के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश में कोरोना के तीन मामले सामने आने के बाद सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया है। इस दौरान गश्त से लेकर जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। दूसरे राज्यों से लगती सीमाओं पर भी नफरी बढ़ा दी है। तकरीबन सभी बटालियनों से जवानों को फील्ड ड्यूटी में लगाया है।

विज्ञापन


कर्फ्यू में चूक न हो और सरकार की ओर से तीन घंटे के  लिए दी जाने वाली ढील में भी लोग एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें, इसकी जिम्मेदारी भी पुलिस के पास है। कर्मचारियों की रिटायरमेंट की वजह से पुलिस कर्मियों की कमी से न जूझना पड़े, इसलिए सरकार ने 31 मार्च को रिटायर हो रहे हिमाचल पुलिस के 23 कर्मचारियों को शनिवार को 30 जून तक सेवाविस्तार देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सिरमौर के एचएचसी प्रताप सिंह, कांगड़ा के एचएएसआई मदन सिंह, इंस्पेक्टर रंजीत सिंह, एचएचसी त्रिलोक राज, जनक राज, गुरमीत सिंह, राजकुमार, टेलर त्रिलोक चंद, चंबा के एचएचसी दीवान चंद, बिलासपुर के एचएएसआई बुद्धि सिंह, ऊना के एचएएसआई कुशल देव, मंडी के एचसी प्रेमराज, एचएचसी अशोक कुमार, कुल्लू के एचएचसी सुभाष, एचपीएपी जुन्गा के कुक धर्मपाल, 2 आईआरबीएन सकोह के एसआई देवीलाल, एचएएसआई उत्तम सिंह व एचएएसआई सुरेंद्र कुमार, 4 आईआरबीएन जंगलबैरी के एएसआई मोहन लाल, 5 आईआरबीएन बस्सी के इंस्पेक्टर प्रभुदयाल, टीटीआर के एचसी शक्ति चंद, सीआईडी के एसआई कृष्णनानंद और पीटीसी के एचएएसआई बिहारी लाल को सेवाविस्तार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed