फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt seeks report of MP kd singh benami land in shimla

वित्त मंत्री जेटली ने तलब की सांसद की बेनामी संपत्ति की रिपोर्ट

Mon, 21 Dec 2015 10:39 AM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 10:39 AM IST
विज्ञापन
himachal govt seeks report of MP kd singh benami land in shimla

तृणमूल कांग्रेस के सांसद केडी सिंह की कथित बेनामी संपत्ति की जांच रिपोर्ट तैयार कर दी गई है। राजधानी शिमला के निकट कुफरी में जमीन खरीद से संबंधित इस मामले की छानबीन को उपायुक्त शिमला ने पूरा किया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली को हिमाचल सरकार यह जांच रिपोर्ट जल्दी भेज देगी।

विज्ञापन


माकपा के लोकसभा सांसद एम. सलीम ने वित्त मंत्रालय और राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर हिमाचल के प्रमुख पर्यटन स्थल कुफरी में तृणमूल कांग्रेस के सांसद की खरीदी जमीन पर जांच की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक एम. सलीम ने अपने पत्र में केडी सिंह पर आरोप लगाए हैं कि उनकी हिमाचल में बेनामी संपत्तियां हैं।
विज्ञापन


इस शिकायत के मुताबिक केडी सिंह ने कुफरी में दो अलग-अलग बेनामी जमीनें खरीदी हैं। इनमें से एक जमीन आठ बीघा और दूसरी 14 बीघा की है। आरोप हैं कि आठ बीघा भूमि की एक स्थानीय होटल मालिक की पत्नी के नाम से खरीद की गई है और उसी के खाते में केडी सिंह ने चेक से भुगतान भी किया है। दूसरी खरीदी गई भूमि भी इसी क्षेत्र में लगभग 14 बीघा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माकपा सांसद एम सलीम ने की थी केडी सिंह के खिलाफ शिकायत

himachal govt seeks report of MP kd singh benami land in shimla

इसका मालिकाना अधिकार भी क्षेत्र के कुछ स्थानीय लोगों का दिया गया है, उनके खातों में भी चेक से भुगतान हुआ है। वित्त मंत्री अरुण जेटली के कार्यालय से आए पत्र के साथ ही एम. सलीम का शिकायत पत्र नत्थी कर हिमाचल सरकार से इस पर जांच को कहा गया था।

एम. सलीम ने वित्त मंत्रालय और राज्यसभा सचिवालय से इस मामले की मनी लांड्रिंग, बेनामी संपत्ति और हिमाचल सरकार के भू-सुधार अधिनियम की अवहेलना करने के एंगल से छानबीन करने का अनुरोध किया था।

इसके बाद प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग ने यह मामला जिला प्रशासन को छानबीन के लिए भेजा। अब उपायुक्त शिमला ने यह छानबीन पूरी कर ली है। हालांकि, अभी इस जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। इसे बंद लिफाफे में एक-दो दिन के भीतर भेज दिया जाएगा।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद केडी सिंह के खिलाफ बेनामी संपत्ति की शिकायत पर जांच रिपोर्ट उपायुक्त शिमला से मांगी गई है। इसे वित्त मंत्री को जल्द भेज दिया जाएगा। -तरुण श्रीधर, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व, हिमाचल सरकार

दो और मामलों पर पहले ही हो चुके फैसले

himachal govt seeks report of MP kd singh benami land in shimla

हिमाचल में सांसद केडी सिंह की कथित बेनामी संपत्ति के दो और मामलों पर पहले ही फैसले हो चुके हैं। उपायुक्त शिमला के कोर्ट ने छानबीन के बाद आदेश जारी किए हैं कि उनसे जुड़ी एक कंपनी अलकेमिस्ट के चेक पर शिमला के छराबड़ा में खरीदी गई जमीन हिमाचल सरकार के नाम होगी।

उपायुक्त शिमला के कोर्ट ने ही उनकी कंपनी की ओर से रामपुर क्योंथल में खरीदी गई जमीन को भी बेनामी करार देते हुए राज्य सरकार के हवाले करने के आदेश किए हैं। कुफरी में उनसे संबंधित कथित बेनामी जमीन का यह तीसरा मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed