सैलानियों को आकर्षित करेंगी हिमाचल की 1150 साइटें, ऐप पर भी पढ़ सकेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए 1150 साइटों का चयन किया गया है। जयराम सरकार ने इसके लिए ‘आज पुरानी राहों से’ योजना को अधिसूचित कर दिया है। ऐसे स्थानों की खासियत क्या है, इसके लिए सूचना पट्ट लगाए जाएंगे। चुने गए इन हर स्थानों पर क्यूआर कोड भी अंकित किए जाएंगे, जिन्हें मोबाइल पर जोड़ा जाएगा। इन ऐप पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ‘आज पुरानी राहों से’ नई योजना को अपने पहले बजट भाषण में घोषित किया था। इस घोषणा को लागू करते हुए सचिव भाषा एवं संस्कृति पूर्णिमा चौहान ने वीरवार को अधिसूचना जारी कर दी।
सीएम जयराम ने घोषणा की थी कि राज्य के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की स्मृतियों, ऐतिहासिक घटनाओं, विलुप्त होती, अनछुई सांस्कृतिक धरोहरों, विरासतों को सांस्कृतिक और हेरिटेज गाइड के माध्यम से बताया जाएगा। इससे सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे हिमाचल की संस्कृ ति को भी धरोहर के रूप में संजोए रखना संभव होगा।
सभी उपायुक्तों से मांगे साइटों के नाम
सचिव भाषा एवं संस्कृति पूर्णिमा चौहान ने कहा कि हिमाचल के सभी उपायुक्तों से साइटों के नाम मांगे गए थे और सरकार को करीब 1150 नाम मिले हैं। इन साइटों पर क्लस्टर बनाए जाएंगे। ये क्लस्टर भी किसी मशहूर व्यक्ति के नाम से बनाए जाएंगे।
जो सूचना पट्ट लगेंगे, उनमें उस क्षेत्र के ऐतिहासिक लोगों, लेखकों, कलाकारों या अन्य किसी भी क्षेत्र के मशहूर लोगों का ब्योरा होगा, जिससे पर्यटक उस जगह के बारे में ज्यादा से ज्यादा जान सकें। इसके लिए पंजीकृत टूरिस्ट गाइडों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। नए गाइड भी इस काम के लिए तैयार किए जाएंगे।