फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt rides on 50 thousand crores debt vehicle: Rathore

सरकार 50 हजार करोड़ के कर्ज की गाड़ी पर सवार : राठौर

Sat, 23 Feb 2019 08:46 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: ashok chauhan Updated Sat, 23 Feb 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
himachal govt rides on 50 thousand crores debt vehicle: Rathore

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा है कि प्रदेश सरकार कर्ज की गाड़ी में सवार है। अभी प्रदेश पर 50 हजार करोड़ का कर्ज है। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार के पास कोई ठोस योजना नहीं है। राठौर शनिवार को सोलन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोलन में 27 फरवरी को महिला कांग्रेस सममेलन का आयोजन होगा जिसमें एक हजार के करीब कार्यकर्ता मौजूद होंगी। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष इसमें हिस्सा ले रही हैं। युवा व एनएसयूआई का छात्र सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

 

स्वाइन फ्लू और जवानों को लेकर प्रदेश सरकार नहीं गंभीर

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश में संगठनों को खत्म करने पर उतारू है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सांसदों को लेकर लोगों में विरोध पनप रहा है। प्रदेश में गोद लिए गए गांवों की कोई भी तरक्की नहीं हुई है। भाजपा वोट बटोरने के लिए राजनीति खेल रही है।  

कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश के किन्नौर में बर्फ में दबे 5 जवानों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। साथ ही उनको निकालने के लिए पुराने तरीकों को ही अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे स्वाइन फलू की रोकथाम को लेकर भी प्रदेश सरकार चिंतित नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed