फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt removed Chairman of the Labor Welfare Board Surendra Thakur

आठ माह बाद हटाया कामगार कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष

Sun, 30 Dec 2018 12:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 30 Dec 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
himachal govt removed Chairman of the Labor Welfare Board Surendra Thakur

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के करीबियों में गिने जाने वाले कर्मचारी नेता को जयराम सरकार ने झटका दिया है। हिमाचल प्रदेश भवन निर्माण एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र ठाकुर की नियुक्ति की अधिसूचना के आठ महीने बाद उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर को जिम्मा सौंप दिया है।

विज्ञापन


सुरेंद्र ठाकुर को वीआरएस देकर रिलीव ही नहीं किया गया। अब बोर्ड के पुनर्गठन की नई अधिसूचना 27 दिसंबर को जारी हुई, जिसके अनुसार उद्योग मंत्री बोर्ड के नए अध्यक्ष होंगे। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर की मई 2018 में बोर्ड अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुई थी। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत सुरेंद्र ठाकुर ने नियुक्ति के बाद पहले असाधारण अवकाश के लिए आवेदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्की से टिकट के रह चुके दावेदार

himachal govt removed Chairman of the Labor Welfare Board Surendra Thakur
फाइल फोटो

सरकार ने इसे स्वीकार नहीं किया तो उन्होंने वीआरएस को भी अरजी दे दी। इसके बावजूद सरकार ने उन्हें रिलीव नहीं किया। अब उनकी पुरानी नियुक्ति खारिज कर नई अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

सुरेंद्र ठाकुर अर्की से भाजपा के टिकट के दावेदार भी रह चुके हैं। वह भारतीय मजदूर संघ से भी लंबे समय तक जुडे़ रहे हैं। कुछ कर्मचारी नेता उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। उनके धूमल सरकार में सक्रिय रहने और भाजपा के दूसरे खेमे से जुड़े होने की शिकायत करते रहे।

इसी गहमागहमी के बीच उन्हें सरकार ने पीडब्ल्यूडी से रिलीव नहीं किया। सुरेंद्र ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के खारिज होने के बाद नई अधिसूचना जारी होने की बात मानी, मगर इस पर खुलकर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed