{"_id":"6432cff30856db52c40c41d6","slug":"himachal-govt-released-notification-to-close-loktantra-prahari-samman-scheme-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल में लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना बंद करने की अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल में लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना बंद करने की अधिसूचना जारी
Sun, 09 Apr 2023 08:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 09 Apr 2023 08:17 PM IST
सार
आपातकाल के दौरान जेलों में बंद रहे ऐसे लोगों की संख्या लगभग 80 है। भाजपा सरकार ने 20 हजार रुपये और 12 हजार रुपये प्रति माह देने का प्रावधान किया था।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा से लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि को बंद करने की सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आपातकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ लोग जेलों में बंद रहे थे। भाजपा का तर्क रहा है कि जब 1975 में पूरे देश में इमरजेंसी लगा दी गई थी तो देश में ये नेता लोकतंत्र की बहाली के लिए लड़ रहे थे।
विज्ञापन
उनको जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया। उस समय मीसा और अन्य कानून के तहत बहुत सारे लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया। हिमाचल प्रदेश में ऐसे लोगों की संख्या लगभग 80 है। उनकी सरकार ने 20 हजार रुपये और 12 हजार रुपये प्रति माह देने का प्रावधान किया था।
विज्ञापन
पर कांग्रेस सरकार ने इस सम्मान राशि को बंद करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सदन में बजट सत्र के दौरान संबंधित विधेयक को भी पारित किया गया है। उस दौरान सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष में भी तीखी नोकझोंक हुई थी। इसी योजना के तहत बने नियमों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की अधिसूचना जारी की गई है
विज्ञापन