फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal govt proposal for construction of 90 new bridges

सरकार ने लिया फैसला: हिमाचल में बदले जाएंगे 80 साल पुराने 90 पुल

Sat, 02 Apr 2022 11:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Apr 2022 11:25 AM IST
सार

लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर विंग की टीम मौके पर जाकर पुल निर्माण के लिए जगह का चयन करेगी। सभी पुलों का निर्माण अगले 50 से 60 साल को देखते हुए किया जाएगा।

विज्ञापन
himachal govt proposal for construction of 90 new bridges
लोक निर्माण विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 80 साल पुराने संकरे और अधिक भार न उठाने की क्षमता वाले 90 पुल बदले जाएंगे। इन पुलों का निर्माण आरसीसी से किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने पुराने पुलों का निरीक्षण करने के लिए लोक निर्माण विभाग को इंजीनियर विंग की टीम गठित करने के लिए कहा है। यह टीम मौके पर जाकर पुल निर्माण के लिए जगह का भी चयन करेगी। प्रदेश में वाहनों की बढ़ती आवाजाही और भारी मालवाहक वाहनों के चलते यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


पुराने पुल संकरे होने के चलते दो गाड़ियां एक साथ इनके आर-पार नहीं जा सकती हैं। नए पुलों की चौड़ाई ज्यादा होगी, ताकि दो गाड़ियां आमने-सामने से एक ही समय पुल पार कर सकें। इसके अलावा ऐसे नालों पर भी पुलों का निर्माण किया जाना है, जहां सड़क को घुमाकर बनाया गया है। ऐसे पुल बनने से दूरी भी कम होगी। सभी पुलों का निर्माण अगले 50 से 60 साल को देखते हुए किया जाएगा। 
विज्ञापन


घंडल में पुल बनाने के लिए विधि विश्वविद्यालय से लेंगे जमीन
शिमला के घंडल में जहां एनएच पर पुल का निर्माण किया जाना है, वहां विधि विश्वविद्यालय की जमीन आ रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार जमीन विभाग के नाम करने का मामला विधि विश्वविद्यालय से उठाने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वाहनों की आवाजाही के चलते घंडल के पास लोहे का अस्थायी पुल बनाया गया है। यहां पिछली बार हुई बरसात के चलते सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने पुलों की जगह नए आरसीसी के पुलों का निर्माण होगा। विभागीय स्तर पर इसकी तैयारियां चल रही हैं। - सुभाशीष पांडा, प्रधान सचिव, लोक निर्माण विभाग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed