फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt promoted teachers and principals of govt schools

स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली और सरकार ने कर डाला ये कारनामा

Thu, 21 Jul 2016 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 21 Jul 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
himachal govt promoted teachers and principals of govt schools

प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और प्रिंसिपलों के पद रिक्त चल रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार ने कुद ऐसा कर दिया जो कि हैरान कर देने वाला है। सरकारी स्कूलों में गिरते शिक्षा के स्तर और खराब परीक्षा परिणाम के लिए पर्याप्त शिक्षक न होना एक बड़ा कारण माना जा रहा है। इसके बावजूद सरकार ने कई शिक्षकों को अफसर बना दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश में कई शिक्षक जिला स्तर के कार्यालयों में तो कई शिक्षा निदेशालय में ड्यूटी दे रहे हैं। करीब एक दर्जन शिक्षकों को प्रारंभिक और उच्च शिक्षा निदेशालय में सहायक निदेशक और उपनिदेशक के पद पर तैनाती दी गई है। इनके अलावा सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत भी कई शिक्षक राज्य परियोजना कार्यालय में तैनात हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है सरकार स्वयं प्रदेश में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए कितनी गंभीर है? शिक्षकों का डेपुटेशन रद्द करने का फैसला लेने वाली सरकार को इस संदर्भ में भी विचार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेपुटेशन रद्द करने के उपनिदेशकों को आदेश जारी

himachal govt promoted teachers and principals of govt schools

प्रारंभिक और उच्च शिक्षा निदेशालय में अतिरिक्त निदेशकों के कई पद सृजित किए गए हैं। इन पदों पर प्रिंसिपलों को तैनाती दी गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के एक कमरे में ही चार-पांच अतिरिक्त निदेशक बिठा दिए गए हैं। इनके अलावा उच्च शिक्षा निदेशालय में भी अतिरिक्त निदेशकों की फौज तैनात की गई है।

इन पदों पर भी स्कूल प्रिंसिपलों को ही नियुक्त किया गया है। कई शिक्षक भी शिक्षा निदेशालय में ड्यूटी दे रहे हैं। जिलों में स्थित उपनिदेशक कार्यालयों में भी सरकार ने कई शिक्षकों को तैनात किया हुआ है। शिक्षकों की गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाई गई ड्यूटी का खामियाजा सरकारी स्कूली के बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।

ऊंची पहुंच रखने वाले शिक्षक राजधानी शिमला और जिला मुख्यालयों में रहने के लिए गैर शिक्षक कार्यों में अपनी ऐडजस्टमेंट करवा रहे हैं। इस बाबत अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान का कहना है कि इस मामले को लेकर शिक्षा निदेशालय से रिपोर्ट तलब की जाएगी।

प्रारंभिक शिक्षा और उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों को डेपुटेशन रद्द करने के आदेश जारी कर दिए हैं। मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री से आदेश प्राप्त होने के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा ने दोनों शिक्षा निदेशकों को आदेशों से अवगत करवाया। बुधवार को शिक्षा निदेशालयों की ओर से जिला उपनिदेशकों को आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेश दिए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed