फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt posted sitaram Mardi as new dgp

सोमेश गोयल को हटाया, अब ये होंगे हिमाचल के नए डीजीपी

Tue, 09 Jan 2018 09:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 09 Jan 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
himachal govt posted sitaram Mardi as new dgp

गुड़िया प्रकरण के बाद से तलवार की धार पर चल रहे डीजीपी सोमेश गोयल को आखिरकार सरकार ने हटा ही दिया। उनकी जगह डीजी होमगार्ड रहे सीताराम मरडी को सूबे का नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। सरकार के गठन के बाद से ही गोयल को हटाने की कयासबाजी चल रही थी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुख्यमंत्री कार्यालय में ही केक कटवाने के बाद गोयल के तबादले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि सरकार ने तमाम कयासों को धता बताते हुए आखिरकार सोमेश गोयल की डीजीपी के पद से छुट्टी कर दी।
विज्ञापन


एक बैच जूनियर रहे डीजीपी संजय कुमार के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद वरिष्ठता और तत्कालीन मुख्य सचिव वीसी फारका से नजदीकी के चलते वीरभद्र सरकार ने तत्कालीन डीजी जेल सोमेश गोयल को डीजीपी बनाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीताराम मरडी का नाम पद के लिए ऐसे चर्चा में आया

himachal govt posted sitaram Mardi as new dgp

उस दौरान भी सीताराम मरडी का नाम पद के लिए चर्चा में आया, लेकिन अंत में गोयल डीजीपी बन गए। पद ग्रहण करने के दिन ही गुड़िया प्रकरण का विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद से अब तक उन पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई थी।

इस बीच चुनाव हुए और सूबे में भाजपा की सरकार सत्ता पर काबिज हो गई। एक बार फिर चर्चा उठी कि गोयल को हटाकर मरडी को डीजीपी बनाया जा सकता है, लेकिन सरकार बनने के बाद डीजीपी सोमेश गोयल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उनके कार्यालय में ही केक कटवा दिया।

इसके बाद माना जाने लगा कि उनका स्थानांतरण नहीं होगा। कुछ दिन तक मामला शांत रहा, लेकिन सोमवार रात सरकार ने सूबे की पुलिस के सबसे बड़े पद पर बदलाव को अमलीजामा पहना ही दिया।

गोयल फिलहाल डीजी कांफ्रेंस में हिस्सा लेेने के लिए मध्य प्रदेश के बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर टेकनपुर गए हुए हैं। अब लौटने के बाद वह डीजी जेल के तौर पर पदभार ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed