{"_id":"6285ff17b07fe46c2460f9e5","slug":"himachal-govt-order-industry-directorate-shifted-to-majithia-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: अब मजीठा हाउस से चलेगा उद्योग निदेशालय, तीन दिन में शिफ्ट होंगे सभी दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: अब मजीठा हाउस से चलेगा उद्योग निदेशालय, तीन दिन में शिफ्ट होंगे सभी दफ्तर
Thu, 19 May 2022 06:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 19 May 2022 06:34 PM IST
सार
निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति ने कहा कि सरकार के आदेश के बाद भवन को वीरवार से खाली करवाना शुरू कर दिया है। वर्ष 1991 से उद्योग भवन में निदेशालय का दफ्तर चल रहा था। इससे पहले उद्योग निदेशालय निगम विहार हाउस बोर्ड कालोनी में था।
विज्ञापन
हिमाचल उद्योग निदेशालय शिमला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्योगों से संबंधित काम कराने के लिए लोगों को अब सचिवालय के पास स्थित मजीठा हाउस जाना पड़ेगा। बैम्लोई में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से नीचे उद्योग भवन को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। इस भवन को खाली करने का काम शुरू हो गया है। तीन दिन के भीतर उद्योग भवन से सभी दफ्तर मजीठा हाउस में शिफ्ट हो जाएंगे जबकि 15 दिन में पूरा भवन खाली कर दिया जाएगा। उद्योग भवन में अब हाईकोर्ट के कर्मचारी बैठेंगे।
विज्ञापन
निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति ने कहा कि सरकार के आदेश के बाद भवन को वीरवार से खाली करवाना शुरू कर दिया है। वर्ष 1991 से उद्योग भवन में निदेशालय का दफ्तर चल रहा था। इससे पहले उद्योग निदेशालय निगम विहार हाउस बोर्ड कालोनी में था। बताया जा रहा है कि मजीठा हाउस में तीन कमरे, कोर्ट रूम और दो हॉल हैं। यहां पर उद्योग निदेशालय के करीब पौने दो सौ कर्मचारी और अधिकारी बैठेंगे।
विज्ञापन
उद्योग विभाग के समक्ष समस्या यह है कि निदेशालय का रिकॉर्ड कहां रखा जाएगा और इतने अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठाने की व्यवस्था कैसे होगी। उल्लेखनीय है कि मजीठा हाउस में राज्य प्रशासनिक ट्रिब्यूनल का दफ्तर खोला गया था। ट्रिब्यूनल का दफ्तर अब बंद किया जा चुका है।
विज्ञापन