{"_id":"5c1e2bbebdec2256d14f3b2a","slug":"himachal-govt-one-year-celebration-in-dharamshala-himachal-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा के बाद सीएम के गृह जिले मंडी से आएंगे सबसे ज्यादा लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा के बाद सीएम के गृह जिले मंडी से आएंगे सबसे ज्यादा लाभार्थी
Sun, 23 Dec 2018 12:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयराम सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रस्तावित लाभार्थी रैली में लोगों को लाने के लिए जिलेवार लक्ष्य दिए गए हैं। कांगड़ा जिले के बाद सबसे ज्यादा लाभार्थी सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से आएंगे। कांगड़ा को 15 हजार जबकि मंडी जिले से प्रशासन पांच हजार लाभार्थी लाने पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
मंडी जिले के सभी दस खंडों से 500-500 लाभार्थियों को लाने का लक्ष्य एसडीएम और बीडीओ को दिया गया है। लाभार्थी रैली में मई 2014 के बाद से केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी और जनवरी 2018 के बाद के जयराम सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को लाया जाएगा।
विज्ञापन
सभी लाभार्थियों को पहले जिला केंद्रों पर एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद दूर वाले जिलों के लाभार्थी 26 को ही धर्मशाला के लिए निकल पड़ेंगे। मंडी, कुल्लू व लाहौल-स्पीति के लाभार्थियों का रात्रि ठहराव मंडी में रहेगा जो 27 को सुबह धर्मशाला के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति को 500-500 लाभार्थी लाने का लक्ष्य
लाभार्थी रैली में 36,500 लाभार्थियों को लाने पर काम किया जा रहा है। हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिलों को तीन-तीन हजार, कुल्लू और चंबा को दो-दो हजार, शिमला और सोलन को एक-एक हजार, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति को 500-500 लाभार्थी पीएम की रैली में जुटाने का लक्ष्य दिया गया है।