{"_id":"5b50784c4f1c1b4f748b5a80","slug":"himachal-govt-meeting-for-pending-power-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित 46 बिजली प्रोजेक्टों को शुरू करवाने की तैयारी, बैठक में होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित 46 बिजली प्रोजेक्टों को शुरू करवाने की तैयारी, बैठक में होगा फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार गंभीर हो गई है। कई सालों से लंबित 46 बिजली प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए शुक्रवार को ऊर्जा महकमे के अधिकारी बिजली उत्पादकों के साथ बैठक करेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा उत्पादकों के साथ चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
ऊर्जा निदेशालय के अनुसार 6 से 429 मेगावाट के 46 बिजली प्रोजेक्टों पर अलॉट होने के बाद भी काम शुरू नहीं हो रहा है। तकनीकी और वित्तीय कारणों के चलते और विभिन्न मंजूरियां नहीं मिलने से यह प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा 25 बिजली प्रोजेक्ट लगाने के लिए निवेशक आगे नहीं आ रहे हैं। वीरवार को ऊर्जा निदेशालय में 28 बिजली प्रोजेक्टों की बिड खुली, इसमें सिर्फ तीन प्रोजेक्टों के लिए निवेशक सामने आए। 25 प्रोजेक्ट अभी भी अवार्ड होने के इंतजार में फंसे हैं।
विज्ञापन
बिजली उत्पादकों की बेरुखी के चलते प्रदेश में बिजली उत्पादन बढ़ नहीं पा रहा है। ऐसे में अब राज्य सरकार ने उत्पादकों के साथ बैठकर समस्या का हल निकालने का फैसला लिया है।
इसी कड़ी में शुक्रवार और शनिवार को बैठके होने जा रही है। बोनोफाइड हिमाचली हाइड्रो पावर डेवलेपर्स और हिमालय पावर प्रोडूयसर एसोसिएशन की ओर से ऊर्जा निदेशालय के सहयोग से बैठकों का आयोजन होगा।