फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt make new rules for demi official letters

सरकार का बड़ा कदम, अब नहीं मिल पाएगी डीओ नोट की जानकारी

Tue, 20 Feb 2018 01:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 20 Feb 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt make new rules for demi official letters

सचिवालय में नेताओं और कर्मचारियों को तबादले के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों के डीओ नोट की जानकारी हासिल करना आसान नहीं होगा। मुख्यमंत्री और मंत्री के कार्यालय की ब्रांच में कर्मचारी को कोड नंबर जारी किया गया है।

विज्ञापन


इस कोड नंबर को कंप्यूटर में एंटर करने के बाद पता चलेगा कि मंत्रियों के तबादले का डीओ नोट मुख्यमंत्री से अप्रूव हो गया है या नहीं। दूसरे, डीओ नोट की वर्तमान में क्या स्थिति है और नोट कहां पड़ा है, इसका जानकारी भी कोड नंबर डालकर ही पता चल पाएगी।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि चुनिंदा अफसरों को भी यह कोड नंबर जारी किए गए हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में डीओ नोट की जानकारी लेना इतना मुश्किल नहीं था। कर्मचारियों के तबादले को लेकर मंत्रियों के डीओ नोट अप्रूव होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीओ नोट में एक नंबर लगा होता था। इस नंबर को कंप्यूटर में चढ़ाया जाता था, इसके बाद फाइल सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को जाती थी। सीएम से नोट अप्रूव होने के बाद ब्रांच के कर्मचारी इसे कंप्यूटर में चढ़ाकर संबंधित विभाग को भेज देते थे।

फाइलों के आगे-पीछे घूमने पर लगेगा प्रतिबंध

Himachal govt make new rules for demi official letters

विभाग की ब्रांच में तबादले की फाइल तैयार होती थी। इसके बाद विभाग का अध्यक्ष तबादला आदेश जारी कर देता था। राजनैतिक दबाव होने पर फाइल को मुख्यमंत्री को भी भेजा जाता था।

लेकिन अब मुख्यमंत्री से जो भी नोट अप्रूव होगा, उसकी जानकारी सिर्फ ब्रांच में एक कर्मचारी या अधिकारी के पास ही होगी। 

तबादलों को लेकर कर्मचारी और अधिकारी अकसर फाइलों के आगे पीछे घूमते थे। लेकिन मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालय में लोगों को डीओ नोट की जानकारी लेना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed