जनमंच कार्यक्रम में लोगों ने रखीं 4100 समस्याएं, 2129 को निपटाने का दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल के विभिन्न हिस्सों में रविवार को जन मंच कार्यक्रम की सफलता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ-साथ सरकार को फीडबैक देने का बेहतर माध्यम साबित हुआ है, जिससे लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप सरकारी नीतियों तथा कार्यक्रमों को तैयार करने के अलावा उनमें सुधार लाने में मदद मिलेगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य भर में रविवार को दूसरा जन मंच कार्यक्रम हुआ, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष सहित कई मंत्रिगण शामिल हुए। भारी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम के दौरान अपनी समस्याएं और अन्य मामले प्रशासन के सम्मुख रखे। इस कार्यक्रम के दौरान राज्य में लगभग 4100 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 2129 का निपटारा मौके पर ही किया गया तथा शेष मामलों को निपटारे के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है।
एलोपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर भी आयोजित किए गए। लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र जारी किए गए। युवा क्लबों का पंजीकरण किया गया और हिमाचल मूल के प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। जिला मंडी के करसोग उपमंडल की सवामाहू पंचायत में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, जिला सिरमौर में बेचड़ का बाग में कृषि मंत्री
डॉ. राम लाल मारकंडा, जिला चंबा के भटियात विधानसभा क्षेत्र की गरौंता पंचायत में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, जिला सोलन के डुमैहर में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, जिला कांगड़ा के पालमपुर विधानसभा क्षेत्र की जिया पंचायत में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा और जिला ऊना के हरोली में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जनमंच कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता की।
खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने जिला शिमला के उपमंडल ठियोग की माहोरी पंचायत में आयोजित जनमंच कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
उद्योग, श्रम एवं रोजगार कल्याण मंत्री बिक्त्रस्म ठाकुर ने जिला हमीरपुर के चकमोह, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने जिला बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र की बरठीं पंचायत और जिला कुल्लू के आनी उपमंडल की चवाई पंचायत में जन मंच कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारित मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने अध्यक्षता की।
जिला किन्नौर की तहसील पूह में वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सैकड़ों मामलों का निपटारा किया गया। जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर में विधानसभा के उपाध्यक्ष हंस राज ने जन मंच कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के दौरान 76 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 11 का निपटारा मौके पर ही किया गया।
जन मंच के दौरान प्राप्त मामले
जिला का नाम कुल प्राप्त मामले मौके पर निपटारा
1. हमीरपुर 75 35
2. कुल्लू 178 155
3. ऊना 202 59
4. चंबा 579 174
5. शिमला 164 101
6. किन्नौर 329 108
7. लाहौल-स्पीति 76 11
8. कांगड़ा 312 101
9. मण्डी 303 227
10. बिलासपुर 255 81
11. सोलन 215 14
12 सिरमौर 1400 1063
कुल 4088 2129