फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt janmanch programme in 12 Assembly Area

जनमंच में साथ नजर आए महेंद्र सिंह ठाकुर और अनिल शर्मा

Sun, 16 Jun 2019 09:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 16 Jun 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
himachal govt janmanch programme in 12 Assembly Area
जनमंच कार्यक्रम में मौजूद अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनावों में एक दूसरे पर जुबानी हमला और तीखे तंज कसने वाले मंत्री महेंद्र सिंह और सदर मंडी के विधायक अनिल शर्मा ने रविवार को सुखराम परिवार के गढ़ कोटली में जनमंच का मंच साझा किया।

विज्ञापन


सदर विस क्षेत्र में आयोजित जनमंच में अनिल शर्मा अचानक आ पहुंचे। इसे देखकर मौजूद लोग हैरत में पड़ गए। जनमंच में मंत्री महेंद्र सिंह ने विधायक अनिल शर्मा के साथ हाथ मिलाया और उनके साथ बैठे भाजपा पदाधिकारी डीडी ठाकुर ने अपनी फ्रंट की सीट छोड़कर अनिल शर्मा को दी।
विज्ञापन


जबकि हाल ही में सेरी मंच में लोकसभा चुनावों की जीत के बाद सीएम जयराम ठाकुर और सांसद रामस्वरूप वाले भाजपा के अभिनंदन कार्यक्रम में अनिल को मंच पर सीट नहीं मिली थी। जिस पर उन्होंने रोष जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं को इत्मिनान से सुना

himachal govt janmanch programme in 12 Assembly Area

इस बार उन्होंने बाकायदा लोगों की समस्याओं को मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के साथ इत्मिनान से सुना। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कोटली में आयोजित जनसभा में मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने पंडित सुखराम व उनके बेटे के खिलाफ तीखी टिप्पणियां की थीं।

जनसभाओं में पंडित सुखराम परिवार महेंद्र सिंह के निशाने पर रहा है। जबकि सुखराम और अनिल शर्मा भी महेंद्र सिंह पर लगातार निशाना साधते रहे हैं। अनिल शर्मा पर लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रामस्वरूप के खिलाफ काम करने के आरोप को लेकर इन दिनों भाजपा सुबूत जुटा रही है।

सीएम जयराम ठाकुर भी इस मामले में कुछ ऑडियो व वीडियो मिलने की बात कह चुके हैं। हालांकि, अभी तक अनिल पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। भाजपा विधायक अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा ने लोकसभा का चुनाव मंडी सीट से कांग्रेस टिकट पर लड़ा था।

उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भाजपा विधायक रहते अनिल पर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम न करने व बेटे के पक्ष में काम करने का आरोप लगा है। इस बीच अनिल दोबारा से जनता के बीच सक्रिय हो गए हैं। भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि उन्हें जनमंच के लिए निमंत्रण मिला था। प्रशासन के निमंत्रण पर उन्होंने जनमंच में शिरकत की है।

 

विस अध्यक्ष समेत मंत्रियों ने मौके पर निपटाईं लोगों की समस्याएं

 जयराम सरकार के मंत्रियों ने रविवार को जनमंच कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया। विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री और चेयरमैन लोगों की परेशानी से रूबरू हुए। अधिकारियों से चर्चा के बाद समस्याओं को एक सप्ताह में सुलझाने को कहा गया। महीने के बाद इन समस्याओं की समीक्षा होगी। हिमाचल में जनमंच कार्यक्रम प्रदेश के हर जिले में आयोजित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भी जनमंच कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं।

सिरमौर के पच्छाद में बिंदल ने लोगों की समस्याओं को सुना। चंबा के डलहौजी में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, लाहौल स्पीति के केलांग में कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा, ऊना के कुटलैहड़ में पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, सोलन के कसौली में सामाजिक न्याय मंत्री डा. राजीव सैजल और बिलासपुर के झंडूता में राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश ध्वाला विशेष रूप से मौजूद रहे।

मंडी सदर में आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, किन्नौर के सांगला में टीसीपी मंत्री सरवीण चौधरी, कुल्लू के बंजार में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, कांगड़ा के धर्मशाला में परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर, हमीरपुर के भोरंज में विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज और शिमला के रोहडू़ में मुख्य सचेतक नरेेंद्र बरागटा जनमंच कार्यक्रम में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed