{"_id":"5ed65ae68ebc3e902d0a9d85","slug":"himachal-govt-issued-transfer-and-posting-order-of-five-ips-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबी नेगी को फिर होमगार्ड विभाग की कमान, हिमांशु मिश्रा बने आईजी शिमला रेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबी नेगी को फिर होमगार्ड विभाग की कमान, हिमांशु मिश्रा बने आईजी शिमला रेंज
Tue, 02 Jun 2020 07:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Jun 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पुलिस के मुखिया के रूप में डीजीपी संजय कुंडू की नियुक्ति के तीन दिन बाद जयराम सरकार ने पुलिस मुख्यालय की तस्वीर भी बदल दी है। मंगलवार को गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार एडीजी कानून व्यवस्था के पद पर तैनात एसबी नेगी को फिर से एडीजी व कमांडेंट जनरल होमगार्ड और फायर सर्विस लगा दिया गया है। इसके साथ ही एडीजी एपीटी एन वेणुगोपाल को एडीजी कानून व्यवस्था का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, आईजी एपीएंडटी रहे हिमांशु मिश्रा को आईजी दक्षिण रेंज शिमला, आईजी शिमला रहे आसिफ जलाल को आईजी विजिलेंस और आई विजिलेंस रहे जेपी सिंह को आईजी एपीएंडटी लगाया गया है। वहीं, एसपी पीटीसी डरोह डॉ. रमेश चंदर छाजटा को कमांडेंट-4 आईआरबीएन जंगलबेरी और एसपी एसडीआरएफ वीरेंद्र सिंह ठाकुर को एसपी पीटीसी डरोह लगाया गया है।
विज्ञापन