फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal govt issued notification of new municipal corporations, mandi became mc

हिमाचल में तीन नए नगर निगम, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Fri, 30 Oct 2020 08:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Oct 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
himachal govt issued notification of new municipal corporations, mandi became mc
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल सरकार ने शुक्रवार को सोलन, पालमपुर और मंडी को नगर निगम बनाने की अधिसूचना जारी कर दी। नए नगर निगम से 3 साल के लिए टैक्स नहीं लिया जाएगा।  नगर निगम मंडी में चार पंचायतें नेला, बैहना, संगराड़ और दौंधी को पूर्ण रूप से, जबकि सात पंचायतों चलाह, भढयार, भरौण, तुंग, बिजन, बारी व तलेहड़ को आंशिक रूप से शामिल किया है। नगर निगम का दर्जा प्राप्त करने के बाद नगर परिषद मंडी की जनसंख्या 26,431 से बढ़कर 41,384 हो जाएगी। सोलन नगर निगम में शामती, कोठों, पडग, सलोगड़ा, सपरून, आंजी, सेरी और बसाल पंचायतें आंशिक रूप से शामिल की हैं।

विज्ञापन


नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद यहां की आबादी 39,256 से बढ़कर 47,418 हो जाएगी। नगर निगम पालमपुर में 12 पंचायतें आयमा, चैकी, बिंद्रावन, कैयारकड़, खलेट, घुग्गर, राजपुर, टांडा, बनूरी खास, मुहाल बनूरी, होल्टा व बंधियार पूर्ण रूप से, जबकि बंदला और लोना पंचायत आंशिक रूप से शामिल की हैं। यहां की जनसंख्या अब 40,385 हो जाएगी। इसके अलावा नई नगर पंचायतों आनी, निरमंड, चिड़गांव, नेरवा, अंब और कंडाघाट को लेकर भी अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन

नई नगर पंचायत, परिषद की भी अधिसूचना भी जारी

 जिला ऊना में ग्राम पंचायत अंब और कुल्लू जिले में निरमंड और आनी, सोलन में कंडाघाट और शिमला में नेरवा और चिड़गांव को नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी की गई। आनी में पांच पंचायतों बखनोह, आनी, कुंगश, नमहोेंग व कराणा के क्षेत्र आंशिक रूप से शामिल किए। चिड़गांव में चिड़गांव और सुंदा-भोंडा पंचायतों के क्षेत्र आंशिक रूप से शामिल किए। नेरवा में नेरवा पंचायत के क्षेत्र को सम्मिलित किया है।

सोलन की ग्राम पंचायत कवारग और सिरीनगर के क्षेत्रों को आंशिक रूप से नगर पंचायत कंडाघाट में शामिल किया। जो तीन नगरपालिकाएं पुनर्गठित की हैं, उनमें मंडी की नगर परिषद नेरचौक से 7777 जनसंख्या वाले क्षेत्र को नगरपालिका क्षेत्र से निकाला गया है। करसोग में से 770 लोगों को नगरपालिका क्षेत्र से निकाला है और 152 लोगों को शामिल किया है। जिला कांगड़ा की नगर पंचायत ज्वाली से भी 3436 लोगों को निकाला गया है और पुनर्गठन के बाद ज्वाली की जनसंख्या 7342 रह जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed