फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt issue 500 new taxi permits in himachal pradesh

हिमाचल में 500 टैक्सी परमिट जारी, हर जिले मिले 30 से 50 परमिट

Sat, 19 Jan 2019 12:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Jan 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt issue 500 new taxi permits in himachal pradesh

सरकार ने हिमाचल में 500 टैक्सी परमिट जारी किए हैं। परिवहन विभाग की एसटीए की बैठक में  परमिट जारी करने का फैसला लिया गया। हर जिले को 30 से 50 परमिट दिए गए। सरकार के इस फैसले से हिमाचल के बेरोजगार युवा टैक्सी चलाकर अपना रोजगार कमा सकेंगे। राजधानी शिमला को छोड़कर तीन बस रूट परमिट भी जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


हिमाचल में बीते साल से परमिट बंद थे। इसका कारण एसटीए की बैठक न होना था। परिवहन विभाग के पास बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, हमीरपुर, सिरमौर, शिमला, सोलन और ऊना आरटीओ दफ्तर से परमिट को लेकर फाइलें आई थीं। एक साथ सभी परमिट को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


विभाग का मानना है कि कुछ रूट हिमाचल में ही टैक्सी चलाने को दिए गए हैं, जबकि कई रूट आल इंडिया परमिट के भी हैं। जयराम सरकार समय-समय पर बेरोजगारों को रोजगार देने की बात करती रही है। परमिट में भी बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने बताया कि विभाग के पास जो परमिट के लिए फाइल आई थी, उसे स्वीकृत किया गया है। सैकड़ों युवा अपना कारोबार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन फील्ड में रहेंगे आरटीओ
परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों के खिलाफ सख्ती कर दी है। अगर हिमाचल में कोई वाहन मालिक टैक्सी नंबर लिए बगैर सवारियां उठाता है तो मालिक के साथ-साथ आरटीओ के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। विभाग ने सभी आरटीओ को निर्देश दिए हैं कि वे सप्ताह में तीन दिन फील्ड में तैनात रहकर गाड़ियों की जांच करें। परिवहन विभाग निदेशालय से यह ऑर्डर जारी हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed