फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt is looking for a new DGP, Atul Verma is retiring on 31st

HP DGP: हिमाचल सरकार को नए डीजीपी की तलाश, 31 को सेवानिवृत हो रहे अतुल वर्मा

Wed, 28 May 2025 12:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 May 2025 12:31 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने नए डीजीपी के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार को तीन अधिकारियों के नाम का पैनल बना कर यूपीएसई को भेजना होगा। 

विज्ञापन
Himachal govt is looking for a new DGP, Atul Verma is retiring on 31st
हिमाचल पुलिस महानिदेशालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विमल नेगी मामले को लेकर चल रही कशमश के बीच हिमाचल प्रदेश में नए पुलिस महानिदेशक की तलाश शुरू हो गई है। मौजूदा डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा का कार्यकाल चार दिन बाद 31 मई को खत्म हो रहा है। प्रदेश सरकार ने नए डीजीपी के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार को तीन अधिकारियों के नाम का पैनल बना कर यूपीएसई को भेजना होगा। यूपीएसई अधिकारियों की पात्रता का आकलन कर नए डीजीपी को लेकर सुझाव देगी।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अब तक 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी का नाम सबसे आगे चल रहा है। मौजूदा समय में नेगी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। उन्हें दिल्ली से हिमाचल आने का न्योता दिया गया है। इनके अलावा आईपीएस अधिकारी अनुराग गर्ग का नाम भी डीजीपी की दौड़ में चल रहा है। डीजी विजिलेंस अशोक तिवारी और आईपीएस अधिकारी सतवंत अटवाल भी डीजीपी की रेस में शामिल हैं। 

विज्ञापन

डीजीपी के लिए इनका चल रहा नाम
शिमला। श्याम भगत नेगी 1990 बैच के अधिकारी हैं और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वह 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। अनुराग गर्ग 1993 बैच के अधिकारी हैं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वह 31 जुलाई 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। अशोक तिवारी 1993 बैच के अधिकारी हैं, डीजी विजिलेंस के रूप में तैनात हैं। वह 30 नवंबर 2029 को सेवानिवृत्त होंगे। सतवंत अटवाल 1996 बैच की अधिकारी हैं और प्रभारी गृहरक्षक हैं। वह 31 अगस्त 2031 को रिटायर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed