फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt is considering of selling liquor at petrol pumps, know the reason

पेट्रोल पंपों में शराब बेचने पर विचार कर रही हिमाचल सरकार, जानें वजह

Tue, 06 Apr 2021 11:10 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Apr 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt is considering of selling liquor at petrol pumps, know the reason
सांकेतिक तस्वीर

 हिमाचल प्रदेश सरकार पेट्रोल पंप और गैस स्टेशनों पर भी शराब की बिक्री को लेकर विचार कर रही है। विधानसभा की जन प्रशासन समिति ने इसको लेकर सिफारिश की थी। इसके बाद अब सरकार ने इस पर विचार शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि विभाग अपनी आबकारी नीति में कुछ बदलाव कर इसे लागू कर सकता है। दरअसल, विधानसभा की समिति ने अवैध शराब की तस्करी और राजस्व को लेकर चिंता जताई थी।

विज्ञापन


समिति का कहना था कि तस्करी रोकने के लिए जोन के साथ अब जिला स्तर पर फ्लाइंग स्कवायड बनाए जाएं, जिससे वह छापे मारकर अवैध शराब की बिक्री को रोक सकें। इसी तरह आय बढ़ाने के लिए शराब की बिक्री को गैस स्टेशनों और पेट्रोल पंपों पर शुरू करने के लिए इजाजत देने की बात कही। चूंकि, कुछ समय पहले तक नीति में शर्तों के साथ ऐसी व्यवस्था थी, लेकिन किन्हीं कारणों उसे खत्म कर दिया गया। अब समिति की सिफारिश के बाद से फिर से पेट्रोल पंपों पर चुनिंदा शराब उत्पादों की बिक्री की इजाजत देने पर विचार शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed