फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt implimented chief minister tuberculosis elimination scheme

घर-घर जाकर ढूंढे जाएंगे टीबी के मरीज, क्षय रोग उन्मूलन योजना लागू

Tue, 06 Feb 2018 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 06 Feb 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
himachal govt implimented chief minister tuberculosis elimination scheme

प्रदेश में टीबी के मरीजों को घर-घर जाकर ढूंढा जाएगा। वर्ष 2021 तक हिमाचल को टीबी रोगमुक्त करने का लक्ष्य तय किया गया है। राज्य सरकार ने इसके लिए मुख्यमंत्री क्षय रोग नियंत्रण योजना (एमएमकेआरएनवाई) की अधिसूचना जारी कर इसे लागू कर दिया है। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने इसके लिए फिलहाल दो करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के कार्यक्रम संशोधित राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम (आरएनटीसीपी) से अलग चलेगा।  
विज्ञापन


प्रधान सचिव स्वास्थ्य प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश में मुख्य मंत्री क्षय रोग निवारण योजना को लागू कर दिया गया है। इस योजना के मुताबिक वर्ष 2021 तक पूरे प्रदेश को टीबी रोग से मुक्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके लिए डिटेक्ट-थ्रेट-प्रीवेंट-बिल्ड मोड के तहत काम होगा। इसके लिए डोर-टू-डोर कार्यक्रम के तहत हर घर-द्वार पर जाकर टीबी के रोगियों को खोजा जाएगा और उनका इलाज होगा। इसके लिए वित्तीय प्रावधान किया गया है और साथ ही केंद्र सरकार के संशोधित राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम में भी इसके लिए सहायता ली जा रही है। 

हिमाचल में टीबी के 16000 मरीज 

himachal govt implimented chief minister tuberculosis elimination scheme

हिमाचल में वर्तमान मेें टीबी के करीब 16000 मरीज हैं। इनमें से करीब 420 को एमडीआर टीबी के उपचाराधीन हैं। कुल 650 रोगी एमडीआर के हैं।  राज्य क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डा. आरके बारया ने बताया कि राज्य की यह योजना केंद्र सरकार के संशोधित राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम से अलग है। हम डोर-टू-डोर मुहिम चलाएंगे।

केंद्र सरकार ने देश को वर्ष 2025 तक टीबीमुक्त करने का लक्ष्य तय किया है, जबकि हिमाचल का लक्ष्य 2021 तक का है। इसके तहत प्रत्येक रोगी को 500 रुपये प्रति माह देने का प्रावधान किया गया है। मगर हिमाचल ने खुद भी मुख्यमंत्री क्षय रोग उन्मूलन योजना को लागू कर दिया है। इसमें दो करोड़ रुपये का बजट प्रावधान भी हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed