फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt hike labourer wages by 20 rs

लाखों मजदूरों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, दिहाड़ी बढ़ाई

Sat, 06 Aug 2016 09:05 AM IST
दीपक मेहता/अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 06 Aug 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
himachal govt hike labourer wages by 20 rs

वीरभद्र सरकार ने कर्मचारियों के बाद अब लाखों मजदूरों को भी बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री की बजट भाषण की घोषणा को पूरा करते हुए सरकार ने न्यूनतम दिहाड़ी को 20 रुपये बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


19 अलग-अलग श्रेणियों के तहत मजदूरों को अब 200 रुपये न्यूनतम दिहाड़ी मिलेगी। सरकार ने इसकी अधिसूचना बीते 23 जुलाई को की है लेकिन इसे लागू 1 अप्रैल 2016 से माना जाएगा।

विज्ञापन

इन कामगारों को होगा लाभ

himachal govt hike labourer wages by 20 rs

अधिसूचना के मुताबिक कृषि, सड़कों का निर्माण एवं पत्थर पिसाई, लोक मोटर परिवहन, दुकानों एवं वाणिज्य स्थापन, वानिकी उद्योग, रसायन एवं रसायनिक उत्पाद, इंजीनियरिंग उद्योग, चाय बागवान, कारखाना अधिनियम, होटल और रेस्टोरेंट, निजी शैक्षणिक संस्थान, हाइड्रो विद्युत परियोजना, फार्मास्युटिकल उद्योग, अस्पताल, नर्सिंग होम और क्लीनिक, घरेलू कामगार, सफाई कर्मचारी,

सुरक्षा सेवाएं, मंदिर और धार्मिक स्थान, धर्मशालाएं और टोल टैक्स बैरियरों में कार्यरत कामगारों को इसका लाभ होगा। अकुशल वर्ग के सभी वर्गों के मजदूरों की दिहाड़ी भी 180 रुपये से बढ़कर 200 रुपये हो गई है। अर्द्धकुशल, कुशल और अति कुशल वर्गों की दिहाड़ी में भी 20-20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed