फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt granted 731 Taxi and Deluxe bus route permits

731 युवाओं को टैक्सी और डीलक्स बस रूट परमिट जारी

Tue, 07 Aug 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 07 Aug 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt granted 731 Taxi and Deluxe bus route permits

प्रदेश सरकार ने सोमवार को हिमाचल के 731 युवाओं को रूट परमिट जारी कर दिए हैं। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसमें 4 प्लस वन के  316, 5 प्लस वन से लेकर 12 प्लस वन के 277 रूट परमिट जारी किए हैं। इसके साथ-साथ सरकार ने डीलक्स कांट्रेक्ट के भी 37 रूट परमिट दिए गए हैं।

विज्ञापन


इसी महीने से हिमाचल में यह वाहन सेवाएं देना शुरू कर देंगे। अथॉरिटी के पास एक हजार से ज्यादा आवेदन आए थे, जांच पड़ताल के चलते कई दस्तावेज सही नहीं पाए गए। इसके चलते युवाओं को यह आवेदन लौटाए गए हैं। एचआरटीसी स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की यह दो महीने के भीतर दूसरे बैठक हुई है।
विज्ञापन


बीते महीने हुई अथॉरिटी की पहली बैठक में 2118 परमिट जारी किए गए हैं। अब सरकार ने 731 युवाओं को रूट परमिट जारी किए जा रहे हैं। यह परमिट 1 साल से लेकर 3 साल तक के लिए जारी किए गए हैं। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी सुनील शर्मा ने कहा कि सैकड़ों युवाओं को परमिट जारी किए गए हैं। अब यह लोग अपना कारोबार कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन मंत्री गोबिंद ठाकुर ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए टैक्सी रूट परमिट दिए जा रहे हैं। सरकार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं के आवेदन सही नहीं पाए गए हैं उन्हें दस्तवेज सही करने को कहा गया है, अगली एसटीए की बैठक में उन्हें रूट परमिट जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed