फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News: himachal govt employee deduct 700 rupee from relief amount to victim

हिमाचल प्रदेश: कर्मचारी ने पीड़ित की राहत राशि से काट लिया 700 रुपये टैक्सी भाड़ा

Thu, 01 Aug 2019 02:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 01 Aug 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Shimla News: himachal govt employee deduct 700 rupee from relief amount to victim
- फोटो : अमर उजाला

शिमला जिले की क्यार पंचायत के वीरगढ़ में अनुसूचित जाति से संबंधित महिला को फौरी राहत और तिरपाल देने गए एक अफसर ने खेल कर दिया। महिला को प्रशासन की ओर से पांच हजार रुपये और तिरपाल देने के निर्देश जारी किए गए थे। प्रशासन की ओर से इसके लिए मौके पर एक कर्मचारी को भेजा गया।

विज्ञापन


हैरत इस बात की है कि उक्त कर्मचारी ने पांच हजार रुपये की जगह पीड़िता को 43 सौ रुपये थमा दिए। कर्मचारी ने तर्क दिया कि सात सौ रुपये टैक्सी का किराया है। जिसमें वे यहां तक पहुंचे हैं। यह सुनकर पीड़िता भी हैरान रह गई। सीपीआईएम नेता संदीप वर्मा और बालकृष्ण बाली ने इसकी शिकायत एसडीएम ठियोग से की है। एसडीएम केके शर्मा ने माना कि मामला ध्यान में आया है।

विज्ञापन

Shimla News: himachal govt employee deduct 700 rupee from relief amount to victim

इसकी जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार को पूरी राशि दी जाएगी। बीते दिनों पीड़ित महिला के जर्जर मकान की हालत पर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। इसका असर हुआ और प्रशासन ने पांच हजार रुपये और तिरपाल देने का एलान किया। इस राशि के साथ एक कर्मचारी को महिला के घर भेजा गया।

कर्मचारी ने सात सौ रुपये अपनी जेब में डालते हुए महिला को 4300 रुपये थमा दिए। तर्क दिया 700 रुपये टैक्सी का किराया बना है। इस पर महिला हैरान भी रह गई।सीपीआईएम नेता संदीप वर्मा और बालकृष्ण बाली ने बताया कि अधिकारी का रवैया हैरान करने वाला है। प्रभावित को पूरी राशि दी जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed