फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt coffers empty, employees of six corporations and boards did not get salary

Himachal News: हिमाचल सरकार का खजाना खाली, छह निगमों-बोर्डों के कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

Sun, 11 Jun 2023 11:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 11 Jun 2023 11:44 AM IST
सार

पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मियों, पंप ऑपरेटरों, वन निगम के दैनिक भोगियों और आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों समेत छह निगमों-बोर्डों के कर्मचारियों को 10 तारीख के बाद भी जून का वेतन नहीं मिला है। 

विज्ञापन
Himachal govt coffers empty, employees of six corporations and boards did not get salary
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मियों, पंप ऑपरेटरों, वन निगम के दैनिक भोगियों और आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों समेत छह निगमों-बोर्डों के कर्मचारियों को 10 तारीख के बाद भी जून का वेतन नहीं मिला है। आर्थिक संकट के बीच हजारों कर्मचारियों के लिए परिवार का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार का खजाना खाली है, जिससे कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 18 मई को एचआरटीसी कर्मियों को हर माह की 7 तारीख को वेतन और पेंशन जारी करने का वादा किया था। वादा पूरा न होने से निगम कर्मी सरकार से खफा हैं।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेजों में लगे स्टाफ नर्स, वार्ड ब्यॉय, प्रयोगशाला तकनीशियनों को चार माह से मानदेय नही मिला है। श्रम एवं रोजगार कार्यालय में लगे आउटसोर्स कर्मचारियों को भी पिछले दो माह से तनख्वाह के लाले हैं। परिवहन निगम में 4,600 चालक और 4,400 परिचालक सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में हिमाचल पथ परिवहन निगम करीब 1,250 करोड़ से अधिक के घाटे में है। बीते कई महीनों से चालक-परिचालकों को समय पर मासिक वेतन नहीं मिल रहा। वेतन न मिलने से नाराज पंप ऑपरेटर रविवार से पेयजल आपूर्ति बाधित करेंगे, जबकि एचआरटीसी कर्मचारी भी आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने बताया कि चालक यूनियन के सदस्यों से वर्चुअल बैठक कर तुरंत आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


वन विभाग के दैनिक भोगी पीडब्ल्यूडी मंत्री से मिले
वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ कर्मचारियों को नियमित वेतन देने की मांग काे लेकर लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह से चंबा में मिला। संघ के अध्यक्ष याकूब ने बताया कि कर्मचारियों को हर माह मस्टररोल जारी किया जाए। वहीं वरिष्ठता के आधार पर कर्मचारियों को नियमित करने की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed