फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt Central Civil Services Joining Period Amendment Rules, transfer more than 30 kilometers away

हिमाचल: 30 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर तबादला हुआ तो पांच दिन में देनी होगी ज्वाइनिंग, सरकार ने की सख्ती

Wed, 24 May 2023 08:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 May 2023 08:49 PM IST
सार

राज्य सरकार ने ज्वाइनिंग और एडजस्टमेंट के लिए अतिरिक्त समय लेने वाले कर्मचारियों पर सख्ती कर ली है। पहले आठ किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर ज्वाइनिंग के लिए दस दिन मिलते थे, मगर अब इस नियम को ही बदल दिया गया है।

विज्ञापन
Himachal govt Central Civil Services Joining Period Amendment Rules, transfer more than 30 kilometers away
हिमाचल प्रदेश सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब 30 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पर तबादला हुआ तो संबंधित कर्मचारी को पांच दिन में ही ज्वाइनिंग देनी होगी। राज्य सरकार ने ज्वाइनिंग और एडजस्टमेंट के लिए अतिरिक्त समय लेने वाले कर्मचारियों पर सख्ती कर ली है। पहले आठ किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर ज्वाइनिंग के लिए दस दिन मिलते थे, मगर अब इस नियम को ही बदल दिया गया है। बुधवार को राज्य सरकार के वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार केंद्रीय सिविल सेवा (ज्वाइनिंग अवधि) हिमाचल प्रदेश संशोधन नियम 2023 बनाए जाते हैं। यह अधिसूचना प्रधान सचिव वित्त मनीष गर्ग ने जारी की है। इसके लिए वर्ष 1979 में बने नियमों के प्रावधानों को संशोधित किया जाता है। ये नियम राजपत्र में छपने के बाद से लागू किए जाते हैं। केंद्रीय सिविल सेवा ज्वाइनिंग अवधि नियम के उप नियम चार में नई व्यवस्था को जोड़ा जाता है।

विज्ञापन


इसके मुताबिक अगर एक से दूसरे स्थान के लिए तबादला होता है और अगर आवास को बदला जाता है तो कर्मचारियों को पहले मुख्यालय से दूसरे के बीच ज्वाइनिंग अवधि के दौरान सीधे रूट या सामान्य मोड से ज्वाइन करना होगा। अगर बीच में अवकाश हो तो उन्हीं के हिसाब समय बढ़ाया जाएगा। अगर ज्वाइनिंग वाले स्टेशन की दूरी 30 किलोमीटर से ज्यादा होगी तो पांच दिन में ही ज्वाइन करना होगा। 30 किलोमीटर से कम दूरी होगी तो एक दिन में ही ज्वाइन करना होगा। यह उल्लेखनीय है कि हाल ही में राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश में आईएएस, एचएएस और सचिवालय सेवाएं अधिकारियों की ओर से तबादले के बाद राजनीतिक प्रभाव से अपनी एडजस्टमेंट करवाने के लिए भी सख्त आदेश जारी किए हैं। अब ज्वाइनिंग के लिए लंबा वक्त लेने वाले कर्मचारियों पर भी सख्ती की गई है।
विज्ञापन


6 जून को हो सकती है हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक
 हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 6 जून को हो सकती है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुडे़ फैसले होंगे। सीएम के कांगड़ा प्रवास से लौटने के बाद राज्य मंत्रिमंडल की यह बैठक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed