{"_id":"5c59376cbdec2273a3396fdc","slug":"himachal-govt-cancelled-transfer-order-of-vigilance-dsp-bd-bhatia","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मामले में एचएएस को पकड़ने वाले डीएसपी बीडी भाटिया का तबादला रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत मामले में एचएएस को पकड़ने वाले डीएसपी बीडी भाटिया का तबादला रद्द
Tue, 05 Feb 2019 12:42 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामले की जांच कर रहे हमीरपुर विजिलेंस के डीएसपी बीडी भाटिया के तबादला आदेश भी प्रदेश सरकार ने 24 घंटों के भीतर रद्द कर दिए हैं। अब डीएसपी बीडी भाटिया ही इस मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विजिलेंस ने सिरमौर के उपमंडल पांवटा में एक स्टोन क्रशर के मामले में एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एचएएस अधिकारी राणा समेत दो बिचौलियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सरकार ने सोमवार को डीएसपी भाटिया को हमीरपुर विजिलेंस से पौंग डैम एवं बीबीएमबी सुरक्षा अधिकारी के पद पर तबादला किया था। उनकी जगह देहरा के डीएसपी लालमन शर्मा को हमीरपुर विजिलेंस लगाया था, लेकिन अमर उजाला ने 5 फरवरी के अंक में रिश्वत के अति संवेदनशील मामले की
विज्ञापन
जांच के दौरान डीएसपी हमीरपुर के तबादले को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। खबर छपने के 24 घंटे के भीतर सरकार ने उनके ट्रांसफर आदेश रद्द कर दिए। आरोपी एचएएस अधिकारी एचएस राणा के चंडीगढ़ स्थित निवास, सोलन के नालागढ़ और तकनीकी विवि हमीरपुर से विजिलेंस ने कब्जे में लिए रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।
एचएएस अधिकारी समेत तीनों आरोपियों को हमीरपुर कोर्ट से जमानत मिल गई है, लेकिन विजिलेंस की जांच प्रक्रिया पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा और कार्रवाई जारी रहेगी। - बीडी भाटिया, डीएसपी विजिलेंस