फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt allegations over cbi in virbhadra singh case

वीरभद्र मामला: ‘सरकार के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रही है सीबीआई’

Wed, 09 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
himachal govt allegations over cbi in virbhadra singh case

हिमाचल सरकार ने आरोप लगाया कि सीबीआई राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रही है। सीबीआई अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर राज्य के लोगों को प्रताड़ित कर रही है। सरकार के अधिवक्ता ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट के समक्ष यह तर्क रखा। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति विपिन सांघी के समक्ष राज्य सरकार का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता ने दोहराया कि बिना राज्य सरकार की मंजूरी लिए सीबीआई संबधित राज्य में हुए अपराध पर जांच नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री का बचाव नहीं कर रहे लेकिन यह सचाई है कि सीबीआई की कार्रवाई गैरकानूनी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में हुए किसी भी प्रकार के अपराध की जांच करने में प्रदेश की पुलिस सक्षम है। बिना कारण पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल कैसे उठाया जा सकता है। यदि राज्य की पुलिस प्रभाव में है तो क्या सीबीआई प्रभाव में कार्रवाई नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि सीबीआई को किसी मामले में जांच करनी है तो राज्य सरकार की मंजूरी लेनी चाहिए थी। सीबीआई ने वीरभद्र सिंह उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह व अन्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। वीरभद्र सिंह ने सीबीआई जांच पर सवाल उठाते हुए दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed