फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal governor acharya devvrat statement over natural farming benefits

प्राकृतिक खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा: आचार्य देवव्रत

Sat, 12 Jan 2019 08:01 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sat, 12 Jan 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
himachal governor acharya devvrat statement over natural farming benefits

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि प्राकृतिक खेती किसानों के लिए फायदेमंद है। वह महाराष्ट्र के नवनाथ नगर में शनिवार को ‘बीज स्वावलंबन के लिए गठबंधन’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में बोल रहे थे।

विज्ञापन


इसमें हिमाचल के राज्यपाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यह कार्यक्रम महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ, अक्षय खेती संस्थान और डॉं. हेडगेवार सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ कर ही देश को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रसायनिक खेती से किसानों की आर्थिकी मजबूत नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय में रसायनिक खेती ने किसानों की जमीन बंजर बना दी है, उत्पादन घट रहा है और किसान लोन के बोझ तले आत्महत्या करने को मजबूर है। राज्यपाल ने कहा कि पद्मश्री सुभाष पालेकर की ओर से किसानों को प्राकृतिक कृषि के तौर पर विकल्प दिया गया है।

10 साल से वह स्वयं भी इस पद्धति को गुरुकुल कुरुक्षेत्र के कृषि फार्म में अपना रहे हैं। विभिन्न विश्वविद्यालय में जांच के बाद अब ये सिद्ध हो चुका है कि प्राकृतिक कृषि से ही किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है।


उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक हिमाचल को देश का कृषि राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पूर्व महात्मा फुले विद्यापीठ के कुलपति डॉ. केपी विश्वनाथ ने राज्यपाल का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed