फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Government will purchase seven thousand bags of lahaul potato seed

Lahaul Potato: लाहौल के आलू के बीज को 200 रुपये महंगा खरीदेगी प्रदेश सरकार

Wed, 15 Nov 2023 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Nov 2023 10:28 AM IST
सार

लाहौल में आलू बीज की कुफरी ज्योति, चंद्रमुखी और कुफरी हिमालयन प्रमुख किस्में हैं। आलू लाहौल के किसानों की मुख्य नगदी फसल है।

विज्ञापन
Himachal Government will purchase seven thousand bags of lahaul potato seed
फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

देशभर में प्रसिद्ध जनजातीय क्षेत्र लाहौल का आलू बीज बाहरी राज्यों के बेचने के लिए तैयार हो गया है। प्रदेश सरकार भी 200 रुपये महंगे दाम के साथ आलू की खरीद करेगी। राज्य सरकार ने इस बार 4,700 रुपये प्रति क्विंटल का रेट तय किया है। गत साल यह भाव 4,500 रुपये था। राज्य सरकार भी 7,000 बैग लाहौल के आलू का बीज खरीदेगी। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों से भी बीज की डिमांड आने लगी है।

विज्ञापन


लाहौल आलू उत्पादक संघ (एलपीएस) ने कारगिल को करीब 1,200 बैग भेजे दिए हैं। एक बोरी में 50 किलोग्राम आलू का बीज होता है। इसके अलावा बीज गुजरात, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल को भी भेजने की तैयारी है। हालांकि लाहौल में अब सब्जियों ने आलू बीज और मटर की जगह लेना शुरू कर दी है। साल दर साल मटर और आलू का उत्पादन कम होता जा रहा है।
विज्ञापन


इस बार एलपीएस के साथ दो अन्य पंजीकृत संस्थाओं ने किसानों से करीब 45,000 बैग आलू का बीज खरीदा है। लाहौल में आलू बीज की कुफरी ज्योति, चंद्रमुखी और कुफरी हिमालयन प्रमुख किस्में हैं। आलू लाहौल के किसानों की मुख्य नगदी फसल है। लाहौल आलू उत्पादक संघ (एलपीएस) के अध्यक्ष सुदर्शन जस्पा ने कहा कि प्रदेश सरकार के कृषि विभाग ने आलू बीज का रेट तय कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत साल के मुकाबले 200 रुपये प्रति क्विंटल महंगा बीज सरकार खरीदेगी। सरकार से भी करीब 7,000 बैग बीज की डिमांड की है। एलपीएस ने कारगिल को 1,200 आलू बीज की बोरियां भेजी हैं और कारगिल को पिछले तीन सालों से बीज भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed