{"_id":"60c61f808ebc3eac644860ed","slug":"himachal-government-to-raise-1000-crore-loan-from-reserve-bank-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों के लिए इस माह आरबीआई से एक हजार करोड़ रुपये कर्ज लेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों के लिए इस माह आरबीआई से एक हजार करोड़ रुपये कर्ज लेगी सरकार
Mon, 14 Jun 2021 10:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:50 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश सरकार के वित्त विभाग की ओर से एक हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने की जल्द अधिसूचना जारी की जाएगी। राज्य सरकार को अतिरिक्त बजट की जरूरत रहती है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले से ही राज्य पर 60 हजार करोड़ रुपये का कर्ज, ऊपर से अब प्रदेश सरकार इसी माह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से एक हजार करोड़ रुपये और कर्ज लेगी। विकास कार्यों पर यह पैसा खर्च होगा। इस बारे में वित्त विभाग की ओर से जल्द अधिसूचना जारी की जाएगी। यह ऋण मई में लेना था, लेकिन सरकार की राजस्व प्राप्तियां ठीक रहने पर इसे आगे टाला गया।
विज्ञापन
विशेष यह है कि सरकार ने अप्रैल और मई में कर्ज नहीं लिया। प्रदेश में कर्मचारियों, पेंशनरों आदि का वेतन और पेंशन के अलावा अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए राज्य सरकार को अतिरिक्त बजट की जरूरत रहती है। अप्रैल और मई में तो सरकार ठीक से प्रबंधन कर पाई, मगर अब जून में कर्ज लेने की नौबत आ गई है। इसे 10 या 15 साल के लिए लिया जाएगा। इसके लिए आरबीआई के पास सरकार अपनी प्रतिभूतियां गिरवी रखेगी।
विज्ञापन