फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal government to form policy for outsourced staff

ब्योरा तलब: 25 हजार आउटसोर्स कर्मियों के लिए नीति बनाएगी सरकार

Wed, 17 Nov 2021 09:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 17 Nov 2021 09:41 PM IST
सार

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के विभिन्न विभागों और बोर्ड व निगमों में आउटसोर्स आधार पर नियुक्त कर्मचारियों के लिए नीति निर्धारित करेगी। नीति निर्धारण करने के लिए बनाई गई कमेटी जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजेगी।

विज्ञापन
Himachal government to form policy for outsourced staff
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों, बोर्डो और निगमों में आउटसोर्स आधार पर नियुक्त करीब 25 हजार कर्मचारियों के लिए नीति निर्धारण का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस बाबत कैबिनेट सब कमेटी बनाई गई थी। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने की कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


कमेटी में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं। बुधवार को कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की ओर से सभी विभागाध्यक्षों और बोर्ड व निगमों के प्रशासनिक सचिवों और प्रबंध निदेशकों को पत्र जारी कर आउटसोर्स पर नियुक्त कर्मचारियों का ब्यौरा एकत्र कर उन्हें भेजने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा इन कर्मचारियों की नियुक्ति से संबंधित एमओयू या एग्रीमेंट की छाया प्रति भी साथ में भेजने को कहा गया है। प्रदेश सरकार की इस मुहिम से हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों में खुशी की लहर है। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के विभिन्न विभागों और बोर्ड व निगमों में आउटसोर्स आधार पर नियुक्त कर्मचारियों के लिए नीति निर्धारित करेगी। नीति निर्धारण करने के लिए बनाई गई कमेटी जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed