फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Government Teacher Union protest outside vidhan sabha Shimla

सरकार की सद्बुद्धि के लिए 21 शास्त्री करेंगे यज्ञ, फिर गरजेंगे शिक्षक

Thu, 25 May 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 25 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Himachal Government Teacher Union protest outside vidhan sabha Shimla
संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान - फोटो : File Photo

विधानसभा के बाहर 21 शास्त्री 27 मई को सद्बुद्धि यज्ञ करेंगे। यज्ञ के बाद राजकीय अध्यापक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षक विधानसभा का घेराव करेंगे। सरकार ने 27 मई को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। ऐसे में शिक्षकों ने अपनी मांगों को मनवाने और सरकार पर दबाव बनाने के लिए इस दिन को चुना है। 

विज्ञापन


संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने बताया है कि सरकार को भ्रमित कर रही अफसरशाही की पोल खोलने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर 2016 को मुख्यमंत्री ने संघ की राज्य स्तरीय कार्यशाला में 21 सूत्रीय मांगपत्र
विज्ञापन


को पूरा करने की घोषणा की थी लेकिन अफसरशाही की अनदेखी के चलते छह माह बाद भी मांगों पर कोई गौर नहीं हुआ है। जिसके चलते शिक्षकों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी जानबूझ कर सरकार की किरकिरी करने के लिए शिक्षकों की मांगों को अनदेखा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक छुट्टी लेकर विरोध जताएं शिक्षक

Himachal Government Teacher Union protest outside vidhan sabha Shimla

वीरेंद्र चौहान ने प्रदेश के सभी शिक्षक संगठनों से 27 मई को विधानसभा घेराव में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संगठनों को आपसी मतभेद भुलाकर शिक्षक हित में एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई शिक्षक शिमला नहीं आ सकते हैं तो 27 मई को छुट्टी लेकर एकजुटता दिखाएं।

अगस्त 2014 के धरने की दिलाई याद
चौहान ने बताया कि 20 अगस्त 2014 को निदेशालय में धरना और सचिवालय तक किए गए पैदल मार्च के बाद उस समय मुख्यमंत्री ने कुछ मांगे तुरंत मान ली थी और अन्य पर आश्वासन देने के बाद संघ के साथ सहयोगात्मक संबंध बनाए थे। उन्होंने शिक्षकों से एक बार फिर अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed