{"_id":"5fa3f63d8ebc3e9ba75ca5a2","slug":"himachal-government-seeks-report-of-loss-due-to-drought","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सूखे से हुए नुकसान की सभी जिलों से रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में सूखे से हुए नुकसान की सभी जिलों से रिपोर्ट तलब
Fri, 06 Nov 2020 11:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
हिमाचल में सूखे से हुए नुकसान को लेकर सभी जिलों से रिपोर्ट तलब की गई है। पिछले करीब एक माह के सूखे के कारण पेयजल, सिंचाई योजनाओं, बागवानी और कृषि क्षेत्र पर काफी असर पड़ा है। इसकी रिपोर्ट राज्य और केंद्र सरकार के समक्ष रखी जाएगी। प्रदेश में पेयजल के साथ सिंचाई योजनाओं पर भी विपरीत असर पड़ा है। राज्य के जल शक्ति विभाग के इंजीनियर इन चीफ नवीन पुरी ने कहा कि प्रदेश में सूखे के कारण कितनी सिंचाई योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इसे लेकर जिलों से रिपोर्ट तलब की गई है। इसके आधार पर ही पता चलेगा कि कितनी सिंचाई योजनाएं सूखे से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
राज्य में सूखे का सबसे ज्यादा असर बागवानी क्षेत्र पर पड़ा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगाए फलों के पौधे बारिश न होने से सूख गए हैं। वर्ष 2017 में भी ऐसी स्थिति अक्तूबर में पैदा हुई थी। राज्य के राजस्व, जल शक्ति और बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में अक्तूबर सूखा जाने के कारण पेयजल योजनाओं, सिंचाई योजनाओं, बागवानी और कृषि क्षेत्र पर भारी मार पड़ी है। सूखे को लेकर रिपोर्ट तलब की गई है। पेयजल और सिंचाई योजनाओं के साथ बागवानी क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन