फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal government recruitment 751 post.

सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, सैंकड़ों पदों पर भर्ती

Wed, 08 Apr 2015 04:25 PM IST
Updated Wed, 08 Apr 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
himachal government recruitment 751 post.

हिमाचल के युवाओं के लिए यह अच्छी खबर है। राज्य विद्युत बोर्ड में 751 पदों पर जल्द ही भर्ती की जाएगी। मंगलवार को सचिवालय में हुई सर्विस कमेटी की बैठक में ये निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


अब बोर्ड प्रबंधन जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। बोर्ड में जूनियर टी मेट्स और टी मेट्स के 436, जूनियर क्लर्क ग्रेड के 235 और जेई के 80 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन


राज्य विद्युत बोर्ड में लंबे समय से काफी पद रिक्त चल रहे हैं। इनको भरने के लिए इंप्लाइज यूनियन की ओर से लगातार मांग की जा रही थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बोर्ड प्रबंधन को खाली पद भरने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य विद्युत बोर्ड में 751 पदों पर होगी भर्ती

himachal government recruitment 751 post.

इसी कड़ी के पहले चरण बोर्ड में 751 पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव किया गया था। मंगलवार को सचिवालय में प्रधान सचिव वित्त डा. श्रीकांत बाल्दी की अध्यक्षता में हुई सर्विस कमेटी की बैठक में इन पदों को भरने की मंजूरी दी गई।

बैठक में प्रधान सचिव ऊर्जा एसकेबीएस नेगी, बोर्ड के एमडी पीसी नेगी भी मौजूद रहे। उधर, हिमाचल विद्युत बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के महासचिव हीरा लाल वर्मा ने बताया कि इस फैसले से बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने में मदद मिलेगी। वहीं प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं के लिए भी रोजगार के द्वार खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed