फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal government pay loan of 7870 crore rupee: CM Jairam Thakur

पिछली सरकारों का 7,870 करोड़ कर्ज चुकाएगी सरकार

Sat, 26 Dec 2020 07:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 26 Dec 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Himachal government pay loan of 7870 crore rupee: CM Jairam Thakur
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मौजूदा सरकार को 47,090 करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिला है। स्वाभाविक रूप से वही जिम्मेदार हैं, जो ज्यादा वक्त तक सत्ता में रहे। सरकार के लिए इसे एकदम कम करना संभव नहीं है। फिर भी उनकी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में 3,700 करोड़ रुपये का ऋण वापस किया है।

विज्ञापन


मार्च 2020 तक 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा भुगतान अभी लंबित है। यानी इस सरकार को 7,870 करोड़ रुपये कर्ज अदायगी पिछली सरकार के वक्त की करनी होगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में दी। 
विज्ञापन


जयराम ने कहा कि इस साल सरकार ने 4,000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। केंद्र सरकार का ब्याज मुक्त ऋण मंजूर करने के लिए वह आभार जताते हैं। राजस्व घाटा अनुदान के लिए भी केंद्र सरकार ने अच्छी ग्रांट दी है। यह 11,441 करोड़ रुपये की मंजूर की। पहले यह 8,125 करोड़ रुपये ही मिली।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पटरी पर आ रही अर्थव्यवस्था
कोरोना काल में इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हिमाचल को राजस्व का  54 प्रतिशत घाटा हुआ। दूसरी तिमाही में यह घटकर 37 प्रतिशत हो गया। अब तीसरी तिमाही में यह नवंबर-दिसंबर में घटकर 11 प्रतिशत रह गया है। यानी हिमाचल की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ रही है। 


जनवरी अंत तक आ सकती है कोरोना वैक्सीन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना की वैक्सीन के जनवरी अंत या फरवरी तक आने की संभावना है। इसके लिए हिमाचल सरकार ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed