फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Government opens portal for registration in Himcare scheme

हिमकेयर योजना में पंजीकरण के लिए सरकार ने खोला पोर्टल

Wed, 03 Feb 2021 06:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Feb 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
himachal Government opens portal for registration in Himcare scheme
हिमकेयर योजना - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना में पंजीकरण करवाने के लिए पोर्टल खोल दिया है। एक माह में प्रदेश के सात हजार नए लोगों ने हिमकेयर कार्ड बना लिए हैं। स्टेट नोडल ऑफिसर देवेंद्र कुमार ने बताया कि लाभार्थी 31 मार्च तक लोकमित्र केंद्र में जाकर हिमकेयर योजना में पंजीकरण करवा सकते हैं। जिन लोगों के कार्ड की समय अवधि खत्म हो गई है, वे इसका नवीनीकरण भी 31 मार्च तक करवाया सकेंगे। जिन लोगों के हिमकेयर योजना के कार्ड की अवधि अप्रैल में खत्म होगी, वे बाद में भी नवीनीकरण करवा सकते हैं। प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी ने भी मरीजों को हिमकेयर योजना के बारे में जागरूक करने की पहल की है। प्रबंधन इलाज के लिए आने वाले मरीजों के तीमारदारों को भी योजना के बारे में जानकारी दे रहा है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने बताया कि पोर्टल खुलने के बाद लाभार्थी लोकमित्र केंद्रों में जाकर हिमकेयर योजना के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। योजना के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

विज्ञापन


गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगों से नहीं लिया जाता प्रीमियम
हिमकेयर योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल), पंजीकृत रेहड़ी फड़ी (जो आयुष्मान योजना में पंजीकृत नहीं हैं) और मनरेगा के तहत जिन्होंने पिछले वर्ष 50 दिन या उससे अधिक कार्य किया है, उनसे प्रीमियम नहीं लिया जा रहा है। एकल नारी, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग, 70 वर्ष की आयु से अधिक वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, आशा कार्यकर्ता, मिड-डे मील वर्कर, दिहाड़ीदार (सरकारी स्वायत संस्थानों, सोसायटी, बोर्ड व निगम के कर्मचारी), अंशकालिक कार्यकर्ता, अनुबंध और आउटसोर्स कर्मचारी से केवल 365 रुपये और व्यक्ति सरकारी कर्मचारी या सेवानिवृत्त कर्मचारी नहीं हैं, वे 1000 हजार रुपये देकर योजना के तहत कार्ड बनवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed