फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal government gave 93 bigha land on 99 year lease to Patanjali Yogpeeth

हिमाचल सरकार ने पतंजलि योगपीठ को 93 बीघा जमीन 99 साल के पट्टे पर दी

Wed, 21 Nov 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 21 Nov 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
Himachal government gave 93 bigha land on 99 year lease to Patanjali Yogpeeth

हिमाचल मंत्रिमंडल ने बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ को जिला सोलन के कंडाघाट में 93 बीघा जमीन 99 साल के पट्टे पर देने को मंजूरी दी। मंगलवार को हुई कैबिनेट में इसे मंजूरी दी गई। अपूर्व कांग्रेस सरकार ने पीठ के नाम हुई जमीन का पट्टा रद्द किया था।

विज्ञापन


यह मामला हाईकोर्ट में भी गया था। हाल ही में पतंजलि के प्रतिनिधियों ने वर्तमान सरकार से जमीन पट्टे पर देने का मामला उठाया था। इस पर सरकार ने शर्त रखी थी कि योगपीठ को बाजार भाव पर जमीन पट्टे पर दी जाएगी। इस पर पीठ सहमत हो गई।
विज्ञापन


सरकार ने लीज रूल 2016 की सेक्शन आठ में संशोधन भी किया है। पीठ ने कुल 2,39,04,720 राशि देनी है, जबकि पीठ ने पहले 17,31214 राशि जमा कर दी थी।

कंपनी पट्टा राशि का बीस फीसदी हिस्सा एकमुश्त जमा करने को तैयार है। अब पीठ कुल 2,71,73,506 रुपए जमा करेगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व मनीषा नंदा ने इसकी पुष्टि भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed