{"_id":"6a47d68299dc9bfaf3088193","slug":"himachal-gitanjali-ranks-first-in-the-state-in-the-b-sc-nursing-third-semester-atal-university-nerchowk-de-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बीएससी नर्सिंग के तृतीय सेमेस्टर में गीतांजलि प्रदेश में प्रथम, अटल विश्वविद्यालय ने घोषित किया परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बीएससी नर्सिंग के तृतीय सेमेस्टर में गीतांजलि प्रदेश में प्रथम, अटल विश्वविद्यालय ने घोषित किया परिणाम
Fri, 03 Jul 2026 09:04 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Jul 2026 09:04 PM IST
सार
बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर के नतीजों में लॉर्ड महावीरा नर्सिंग संस्थान की पांच छात्राओं ने पूरे प्रदेश में पहला और चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
बीएससी नर्सिंग के तृतीय सेमेस्टर में गीतांजलि प्रदेश में प्रथम।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक मंडी की ओर से घोषित बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर के नतीजों में लॉर्ड महावीरा नर्सिंग संस्थान की पांच छात्राओं ने पूरे प्रदेश में पहला और चौथा स्थान हासिल किया। संस्थान की छात्रा गीतांजलि ठाकुर ने ग्रेड 9.24 के साथ प्रदेश में पहला स्थान, ईशिका सैनी, हर्षिता, आंचल चौहान और निवेदिता ने ग्रेड 9.06 लेकर पूरे प्रदेश में संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
संस्थान के चेयरमैन डॉ. अजीत पाल जैन, निदेशक आशिमा जैन, संस्थान की प्रधानाचार्य एन चंद्रलेखा, उप प्रधानाचार्य प्रथावन सुब्रमणि, अधीक्षक कुलभूषण शर्मा ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर उनको और उनके अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन