फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: रोहतांग दर्रा, धुंधी और कुफरी में बर्फबारी, अटल टनल से पर्यटकों की आवाजाही बंद

Sat, 23 Jan 2021 09:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 23 Jan 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Himachal Fresh Snowfall News: Fresh Snowfall in Rohtang Atal Tunnel South Portal Tourist Vehicles not allowed to go to the tunnel after snowfall
हिमाचल: धुंधी में ताजा बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में शनिवार को येलो अलर्ट के बीच ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा, अटल टनल के साउथ पोर्टल, धुंधी व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं राजधानी शिमला के जाखू, रिज समेत अन्य ऊंचाई वाले भागों में दे रात बर्फ के फाहे गिरे। वहीं उधर शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी में भी रात नौ बजे के बाद बर्फबारी हुई। मैदानी जिलों में कोहरा छाया रहा। कई क्षेत्रों में शनिवार को धूप नहीं खिली। ऊना, पालमपुर, नूरपुर, राजा का तालाब और नगरोटा सूरियां में दोपहर बाद बारिश हुई।

Himachal Fresh Snowfall News: Fresh Snowfall in Rohtang Atal Tunnel South Portal Tourist Vehicles not allowed to go to the tunnel after snowfall
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला में दिन भर मौसम साफ रहा। रविवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 25 जनवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी से कुल्लू और लाहौल घाटी में ठंड बढ़ गई है।

Himachal Fresh Snowfall News: Fresh Snowfall in Rohtang Atal Tunnel South Portal Tourist Vehicles not allowed to go to the tunnel after snowfall
- फोटो : अमर उजाला

भारी बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। शनिवार दोपहर तक पर्यटकों को सोलंगनाला तक ही जाने दिया गया। अटल टनल रोहतांग, कोठी, गुलाबा तरफ की वाहनों की आवाजाही बंद रही। प्रशासन ने पर्यटकों व लोगों से पहाड़ी व बर्फीले क्षेत्रों की ओर न जाने की अपील की है। येलो अलर्ट के बीच शनिवार को प्रदेश के क्षेत्रों में मौसम के अलग-अलग रंग दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Fresh Snowfall News: Fresh Snowfall in Rohtang Atal Tunnel South Portal Tourist Vehicles not allowed to go to the tunnel after snowfall
- फोटो : अमर उजाला

शिमला में जहां धूप खिली रही। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 21.0, सुंदरनगर-भुंतर में 20.4, सोलन में 20.0, बिलासपुर में 20.5, हमीरपुर में 20.3, चंबा में 17.2, नाहन में 17.6, शिमला में 14.4, धर्मशाला में 12.6, कल्पा में 9.4, डलहौजी में 4.2 और केलांग में 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
Himachal Fresh Snowfall News: Fresh Snowfall in Rohtang Atal Tunnel South Portal Tourist Vehicles not allowed to go to the tunnel after snowfall
PIC - फोटो : अमर उजाला

उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.1, कल्पा में 0.4, मंडी में 3.1, मनाली में 4.0, सुंदरनगर में 4.1, भुंतर में 4.5, सोलन में 3.7, धर्मशाला में 3.8, हमीरपुर में 5.7, शिमला-चंबा में 5.1, बिलासपुर में 5.8, ऊना में 5.7 और नाहन में 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed