फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: इन युवाओं ने जीता जिप और पंचायत समिति सदस्य का चुनाव, 21 साल की उम्र में पाया मुकाम

Sat, 23 Jan 2021 07:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)/फतेहपुर (कांगड़ा)/बिलासपुर/रोहड़ू
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)/फतेहपुर (कांगड़ा)/बिलासपुर/रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Jan 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad election result: These youth of Himachal did wonders, elected zp members at the age of 21
विजय कुमार भाटिया। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में युवाओं ने भी हुंकार भरी है। युवा चुनावों में कूदे और सफल भी रहे हैं। मंडी जिले के जिला परिषद वार्ड नेरघरवासड़ा से 21 साल 10 महीने के युवा विजय कुमार भाटिया विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा महामंत्री तेज सिंह को शिकस्त दी है। शनिवार को विजय कुमार भाटिया ने जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा की अध्यक्षता में विजयी रैली निकाली और सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। 

Zilla Parishad election result: These youth of Himachal did wonders, elected zp members at the age of 21
नैंसी - फोटो : अमर उजाला

बडूखर से 21 वर्षीय नैंसी बनी जिला परिषद सदस्य
वहीं, कांगड़ा जिले के ब्लॉक फतेहपुर के बडूखर वार्ड से 21 वर्षीय नैंसी दधोच ने इतनी छोटी उम्र में जिला परिषद के पद पर जीत हासिल कर नारी सशक्तीकरण की मिसाल पेश की है। हाल ही में नैंसी ने गंगथ में बीएड में एडमिशन ली है। संभवत वह जिला कांगड़ा या हिमाचल की सबसे कम उम्र की जीतने वाली जिला परिषद सदस्य भी हो सकती हैं। नैंसी दधोच ने पहली बार ही पंचायत चुनाव में वोट डाला और पहली बार ही कोई चुनाव लड़ा। पिछले साल ही आईपीएच से सेवानिवृत्त हुए नैंसी के ताया करनैल सिंह भी फतेहपुर पंचायत से उपप्रधान का चुनाव जीते हैं। इस प्रकार एक ही घर से ताया और भतीजी ने पंचायत चुनाव जीता है।

Zilla Parishad election result: These youth of Himachal did wonders, elected zp members at the age of 21
21 वर्षीय मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बरमाणा वार्ड से जिला में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी साढ़े 21 वर्षीय मुस्कान ने बतौर आजाद उम्मीदवार 7,134 मत प्राप्त कर जीत अपने नाम की। दूसरे स्थान पर रहने वाली मीना संधू को 3,754 मत मिले हैं। इस वार्ड में दोनों आजाद उम्मीदवारों में टक्कर थी। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी दोनों ही दौड़ से बाहर रहे। मुस्कान की प्राथमिकता महिला उत्पीड़न को लेकर आवाज उठाना व जन समस्याओं को दूर करने के लिए मुद्दों को उठाना है। मुस्कान के पिता अमरजीत ने भी अपनी बेटी पर गर्व करते हुए कहा कि आज के समय में बेटियां बेटों से कम नहीं हैं।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Zilla Parishad election result: These youth of Himachal did wonders, elected zp members at the age of 21
मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

मुस्कान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रावमापा बरमाणा से पूरी की है। अब सिरमौर जिला के लॉ कॉलेज कालाअंब से अपनी बीए, एलएलबी के अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि मुस्कान की जीत में अंदरखाते भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का भी सहयोग रहा। करणी सेना ने तो खुलकर मुस्कान का समर्थन किया है। करणी सेना के प्रदेश महामंत्री शशि शर्मा ने बताया कि जो भी पार्टी मुस्कान को जिप अध्यक्ष बनाने के लिए तैयार होगी, उसी को मुस्कान समर्थन देंगी।

विज्ञापन
Zilla Parishad election result: These youth of Himachal did wonders, elected zp members at the age of 21
21 वर्षीय प्रियंका - फोटो : अमर उजाला

21 वर्षीय प्रियंका बनीं पंचायत समिति सदस्य 
रोहड़ू के छौहारा विकास खंड के तहत पंचायत समिति भंफड़ वार्ड से 21 वर्षीय प्रियंका चौहान ने जीत हासिल की है। प्रियंका सीमा कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद एमकॉम की पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता गांव में करीब 20 साल से पीलिया पीड़ितों की निशुल्क सेवा कर रहे हैं। उनसे प्रेरणा लेने के बाद ही प्रियंका ने पंचायत समिति का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। जीत हासिल करने के बाद प्रियंका ने कहा कि उनको दो पंचायतों के करीब तीन सौ परिवारों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। इसके लिए वह पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed