फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Fresh juice of HPMC will be available at one click, HPMC has signed an agreement with Amazon

हिमाचल: एक क्लिक पर मिलेगा एचपीएमसी का ताजा जूस, एचपीएमसी ने अमेजन के साथ किया समझौता

Mon, 16 Sep 2024 11:42 AM IST
Krishan Singh भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Sep 2024 11:42 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) की ओर से तैयार किए जाने वाले उत्पाद अब अमेजन पर उपलब्ध होंगे। 

विज्ञापन
Himachal: Fresh juice of HPMC will be available at one click, HPMC has signed an agreement with Amazon
एचपीएमसी का जूस - फोटो : संवाद

विस्तार

अब एक क्लिक पर लोगों को ऑनलाइन एचपीएमसी का ताजा जूस मिलना शुरू हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) की ओर से तैयार किए जाने वाले उत्पाद अब अमेजन पर उपलब्ध होंगे। इसके लिए एचपीएमसी ने अमेजन के साथ समझौता किया है। आने वाले दस दिनों तक इसकी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इससे पहले एचपीएमसी के उत्पाद एजेंसियों के माध्यम से बिकते थे, जिसमें कई तरह के फर्जीवाड़े होते थे, लेकिन अब एचपीएमसी स्वयं अमेजन के साथ समझौता करके अपने उत्पादों की पहली बार ऑनलाइन बिक्री शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


इससे लोग घर बैठे एक क्लिक पर ऑनलाइन एचपीएमसी के उत्पादों को आसानी से खरीद सकते हैं। शुरूआत में एचपीएमसी अमेजन पर एप्पल कांस्ट्रेट और एप्पल साइडर विनेगर की बिक्री शुरू करेगा।  इसके बाद आने वाले समय में ऑनलाइन बिक्री के लिए इसमें ज्यादा उत्पाद जोड़े जाएंगे। एचपीएमसी के पराला प्लांट में एप्पल साइडर विनेगर की पैकिंग का कार्य चल रहा है। संवाद
विज्ञापन


280 रुपये में मिलेगा एक किलो जूस
ऑनलाइन रिटेल में खुदरा मूल्य पर ही जूस बेचेगा। इसमें एप्पल कांस्ट्रेट एक किलो और 900 ग्राम की पैकिंग में होगा। एक किलो का मूल्य 280 रुपये और 900 ग्राम कांस्ट्रेट का मूल्य 275 रुपये तक होगा। वहीं एप्पल साइडर विनेगर 600 एमएल और एक लीटर की पैकिंग में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेल काउंटर हैं एचपीएमसी के देश में
देशभर में एचपीएमसी के 230 सेल सेंटर हैं। हिमाचल प्रदेश में 48 और जिला शिमला में 11 सेल सेंटर हैं। जहां पर एचपीएमसी की ओर से तैयार किए गए उत्पाद बेचे जाते हैं। एचपीएमसी के उत्पादों की देश सहित विदेशों में भी खूब मांग रहती है। एचपीएमसी के अनुसार जैसे ही अमेजन उनके लाइसेंस को सत्यापित करता है, वैसे ही उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो जाएगी।
 

एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक सुदेश कुमार मोक्टा ने बताया कि उत्पादों की मांग देशभर में बढ़ती जा रही है। अमेजन के साथ समझौता करने का मुख्य उद्देश्य वितरित नेटवर्क को देशों और विदेशों में बढ़ाना है। इसको लेकर औपचारिकताओं को पूरा कर रहे हैं।-सुदेश कुमार मोक्टा, प्रबंध निदेशक, एचपीएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed