फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Former officer duped of Rs 49.65 lakh in the name of online trading

हिमाचल: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर पूर्व अफसर से 49.65 लाख की ठगी, शातिरों ने ऐसे लगाया चूना

Sat, 23 Aug 2025 11:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Aug 2025 11:22 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर उपमंडल क्षेत्र के एक पूर्व अधिकारी से शातिरों ने 49.65 लाख रुपये की ठगी कर ली।

विज्ञापन
Himachal: Former officer duped of Rs 49.65 lakh in the name of online trading
ऑनलाइन धोखाधड़ी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ऑनलाइन ट्रेडिंग में दोगुना राशि का झांसा देकर हिमाचल प्रदेश के पालमपुर उपमंडल क्षेत्र के एक पूर्व अधिकारी से शातिरों ने 49.65 लाख रुपये की ठगी कर ली। एक माह के भीतर ही पूर्व अधिकारी ने यह राशि शातिरों के खाते में जमा करवाई है। ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में राशि निकालने के दौरान उनको पैसे वापस नहीं मिलने पर ठगी का अहसास हुआ। इस पर शुक्रवार को पूर्व अधिकारी ने साइबर क्राइम शिकारी थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

शिकायत में पूर्व अधिकारी ने बताया कि वह पहले भी ट्रेडिंग में राशि लगाते थे, लेकिन कुछ समय से इसे बंद कर दिया। जुलाई में उन्हें व्हाट्सएप पर ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए एक लिंक आया। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद वह एक ग्रुप में जुड़ गए और इसमें अज्ञात व्यक्ति के साथ उनकी बातचीत होने लगी। शातिर की ओर से उन्हें एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में राशि लगाने के लिए कहा और उसमें अच्छे मुनाफे की बात कही। ट्रांजेक्शन के माध्यम से 49.65 लाख रुपये की राशि का निवेश किया। इसी माह जब उन्होंने अपनी राशि निकालने के लिए प्रयास किए तो यह नहीं निकली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोन देने का झांसा दे रहे कई एप, डाउनलोड न करें
 व्हाट्सएप पर फर्जी लोन देने वाली एप्लीकेशंस को लेकर आने वाले मैसेज की संख्या एकाएक बढ़ गई है। साइबर पुलिस को लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं कि अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से आए लिंक पर क्लिक कर लोन एप डाउनलोड किया। एप इंस्टॉल करते ही मोबाइल डाटा कॉपी हो गया और फोन ब्लॉक हो गया। इस तरह के कई मामले सामने आने के बाद साइबर पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन

पुलिस ने आगाह किया है कि अज्ञात या अनाधिकृत एप्स को बिल्कुल भी डाउनलोड न करें, यह आपके फोन से निजी जानकारी, जैसे फोटो, कॉन्टेक्ट और बैंक डिटेल्स चुरा सकते हैं। अगर किसी ने गलती से ऐसा कोई एप डाउनलोड कर भी लिया है। तो उसे तुरंत अनइंस्टॉल कर दें। इसके बाद अपने सभी सोशल मीडिया और बैंकिंग एप्स के पासवर्ड तुरंत बदल लें। पुलिस ने बताया कि इस तरह का एप्स आपके फोन पर कंट्रोल कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed