फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal former cm prem kumar dhumal wrote letter to pm narendra modi demands cbi enquiry against him.

पूर्व सीएम ने मोदी को लिखा पत्र, 'सीबीआई से करवाएं मेरी संपत्ति की जांच'

Sun, 09 Aug 2015 09:54 PM IST
Updated Sun, 09 Aug 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
himachal former cm prem kumar dhumal wrote letter to pm narendra modi demands cbi enquiry against him.

आरोप-प्रत्यारोपों के बीच नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखकर अपनी संपत्ति की जांच सीबीआई या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि अगर उनके पास आय से अधिक संपत्ति है तो इसे जब्त कर उन्हें कानूनन सजा दिलाई जाए।

विज्ञापन


अगर ऐसे आरोप गलत साबित होते हैं तो दुष्प्रचारकों पर कार्रवाई की जाए। अपने पत्र में धूमल ने कहा है कि काफी लंबी प्रतीक्षा और गहन विचार करने के बाद ही वह यह पत्र भेज रहे हैं। इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए जांच को उचित माध्यम से शीघ्र करवाएं, जिससे भ्रांतियां न फैलें।

विज्ञापन

तथाकथित संपत्तियों की सूची भी भेजी

himachal former cm prem kumar dhumal wrote letter to pm narendra modi demands cbi enquiry against him.

धूमल का यह पत्र रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से मीडिया को भी जारी किया गया। इसमें धूमल ने नरेंद्र मोदी को कहा है कि वह लगभग 35 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में हैं। स्वयं प्रधानमंत्री उन्हें लगभग 22 वर्षों से जानते हैं। वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में भी उन पर अनर्गल आरोप लगाए गए। तब कांग्रेस के तीन नेताओं पर मानहानि का दावा किया गया था। उनमें से एक पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस पर अदालत में लिखित तौर पर खेद भी प्रकट किया है।

दो अन्य कांग्रेस नेताओं पर मुकदमे चल रहे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ऐसे ही निराधार आरोपों की सूची हिमाचल के लोकायुक्त को भी भेजी। लोकायुक्त ने उसे निराधार पाकर रद्द किया था। अब सूची हिमाचल के एडीजीपी विजिलेंस को भेजी गई है। इसी सूची के आधार पर मुख्यमंत्री, विजिलेंस के प्रवक्ता और अधिकारी उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। धूमल ने कहा कि वे तथाकथित संपत्तियों की सूची वाले पत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री को संलग्न कर रहे हैं।

वीरभद्र और शांता की संपत्ति की जांच भी मांगी

himachal former cm prem kumar dhumal wrote letter to pm narendra modi demands cbi enquiry against him.

धूमल ने पत्र में कहा कि प्रदेश में अब तक पांच मुख्यमंत्री रहे हैं। पहले और दूसरे मुख्यमंत्री का देहांत हो चुका है। तीसरे मुख्यमंत्री शांता कुमार, चौथे वीरभद्र सिंह और पांचवें वह खुद रहे हैं।

इस बात की जांच करवाई जाए कि मुख्यमंत्री बनने से पहले हम तीनों परिवारों की क्या-क्या संपत्ति थी और अब कितनी संपत्ति है। कुछ लोग अपनी ईमानदारी का स्वयं ढिंढोरा पीटते रहते हैं।

कुछ को उनकी खामोशी की सजा मिलती है। तीनों की जांच हो जाएगी तो लोगों के सामने सभी तथ्य आ जाएंगे और दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed